टीकमगढ़

डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से डगमगाई व्यवस्थाएं

दो दिन की हड़ताल पर डाक कर्मचारी, पुराने पेंशन बहाली एवं नियमितिकरण की मांग

टीकमगढ़Jan 08, 2019 / 09:10 pm

anil rawat

Postal workers strike

टीकमगढ़. पुरानी पेंशन बहाली एवं नियमितिकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक घर के कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। मंगलवार को आयोजित इस हड़ताल में डाक सेवक प्रमुख रूप से शामिल रहे। डाक कर्मचारियों का कहना था कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। यदि सरकार ने उनकी मांगे न मानी तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार से पूरे जिले के डाक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर 2 दिन हड़ताल करने की घोषणा की है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे एनयूजीडीएस के संभागीय अध्यक्ष मदन कुशवाहा का कहना था कि वह लोग केन्द्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल कर रहे है। उनका कहना था कि उनके संगठन द्वारा सरकार के सामने 10 सूत्रीेय मंागे रखी गई थी, लेकिन सरकार ने उन्हें मानने से मना कर दिया है। इसलिए यह हड़ताल शुरू की गई है। उनका कहना है कि यह हड़ताल आज भी जारी रहेगी। इसके बाद संगठन आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगा।

यह रही मांगे: हड़ताल कर रहे डाक कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, नई पेंशन बंद करने, ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर 4 की जगह 8 घंटे काम लेने, वेतनमान एवं फिटमेंट फार्मूले में सुधार करने, अनुकंपा नियुक्ति में 5 प्रतिशत की सीमा समाप्त करने सहित अन्य मांगे शामिल है। डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण डाक विभाग की पूरी सेवाएं चरमरा गई। यह लोग दिन भी मुख्य डाकघर के बाहर बैठ कर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते रहे।
एलआईसी कर्मचारी रहे शामिल: इस हड़ताल में एलआईसी कर्मचारी भी शामिल रहे। उन्होंने पोस्ट ऑफिस पहुंच कर इस हड़ताल का समर्थन किया। वहीं बीएसएलएन के कर्मचारियों ने इस हड़ताल को बाहर से समर्थन किया, जबकि हड़ताल में शामिल नही हुए। इसके साथ ही बैंकों में भी हड़ताल नही रही। वैसे अन्य स्थानों पर बैंक, महाविद्यालय एवं बीएसएनएल कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल रहे।

Home / Tikamgarh / डाक कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से डगमगाई व्यवस्थाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.