scriptये तालाब नहीं खाली प्लॉट है, जानिए क्या है इसके पीछे का राज | Risk of disease behind Idgah Negligence of administration | Patrika News

ये तालाब नहीं खाली प्लॉट है, जानिए क्या है इसके पीछे का राज

locationटीकमगढ़Published: Oct 14, 2018 10:08:29 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

बीच बस्ती में भरा पानी तालाबों की तरह नजर आने लगा है

Risk of disease behind Idgah Negligence of administration

Risk of disease behind Idgah Negligence of administration

टीकमगढ़.करीब 10 वर्षो में नगर पालिका ने वार्डो सहित मुख्य सड़कों का निर्माण कार्य किया है। बारिश सहित वार्डो से निकलने वाले गंदे पानी के लिए नालियोंं के साथ सड़कों का सौंदर्यकरण किया गया। लेकिन आज भी ऐसी वार्डो की कई कॉलोनियां है। जहां पर न तो गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई और न ही प्लाटों में भरे गंदे पानी को निकालने की कोई कार्रवाई की गई। नगरपालिका में पानी निकासी के लिए नाली सिस्टम नहीं बन पाया है। इस बजह से कई वार्डो के खाली प्लाटों में बारिश का पानी भर गया है। बीच बस्ती में भरा पानी तालाबों की तरह नजर आने लगा है। इस बजह से मलेरिया और डेंगू के खतरनाक मच्छरों से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी नपा यहां कोई काम करती नजर नहीं आ रही है। जबकि नपा द्वारा सड़क निर्माण सहित वार्डो में लाखों रुपए खर्च किए गए है। लेकिन निर्माण और विकास कार्य की पोल बारिश सहित घरों से निकलने वाले पानी ने खोल दी है। उधर मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए भी यहां पर समाधान के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे है।
बीमारियों की संख्या में इजाफा
मोटे का मोहल्ला और लोटा फैक्ट्ररी कॉलोनी में बढ़ती गंदगी और गड्ढों में पानी भरा होने से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मलेरिया, डेंगू और सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों से यहां के लोग परेशान है। हर दिन लोग अपनी समस्या को लेकर अस्पताल पहुंच रहे है। यहां पर नालियां की साफ-सफाई और पानी की निकासी को कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सड़कों की साफ-सफाई नहीं की जाती है। इस कारण अधिकांश वार्डो में गंदगी है।
मलेरिया की दवाओं का नहीं किया छिड़काव
प्राईवेट अस्पतालों में मलेरिया के मरीजो की संख्या बढ़ रही है। नपा द्वारा अीाी तक डीडीटी का छिड़काव नहीं कराया गया। मशीन का अब तक उपयोग नहीं कि या गया। नपा के पास दो मशीनें है जिनमें जंग लग गई है। जिसके कारण वह खराब पड़ी हुई है। नगर के अधिकांश वार्डो में ,खाली पड़े 30 से अधिक प्लांटों में गंदा पानी भरा हुआ है। मच्छरों की बढ़ती तादात के कारण मलेरिया, सिरदर्द, जुखाम, सर्दी, तबीयत खराब होने से नागरिक परेशान है।

अवैध कॉलोनियों में भरा गंदा पानी
नगर पालिका सीएमओ ओपी दुबे ने बताया कि नगर में कई अवैध कॉलोनियां बसाई गई है। उन कॉलोनियों में कई खाली प्लाट पड़े हुए है। उन्हीं प्लाटों में गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी को निकालने के लिए नपा द्वारा कई बार प्रयास किए गए। नगरपालिका क्षेत्र में पड़े खाली प्लाटों को चिन्हित कि ए जाने की बात की गई है।
इनका कहना
नगर में कई अवैध कॉलोनियां पड़ी हुई है। जहां पर खाली प्लाट पड़े हुए है। नपा द्वारा समय-समय पर प्लाट मालिकों को नोटिस भी दिया जाता है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ओपी दुबे सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो