scriptबाइक की भिडंत से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में | Road Accident | Patrika News

बाइक की भिडंत से युवक की मौत, पुलिस जुटी जांच में

locationटीकमगढ़Published: Jan 24, 2020 12:44:34 pm

Submitted by:

anil rawat

टीकमगढ़-सागर मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक क्लीनर को टक्कर मार दी

Road Accident

Road Accident

टीकमगढ़/बड़ागांव धसान. टीकमगढ़-सागर मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने ट्रक क्लीनर को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल ट्रक क्लीनर की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजपुर निवासी ट्रक क्लीनर श्रीराम यादव बुधवार की शाम 7 बजे के लगभग पेट्रोल पंप के पास खड़ा हुआ था। वह अपने ट्रक के साथ आया था। जब वह सड़क पार कर रहा था। उसी समय बसस्टैंड की ओर से जा रहे अज्ञात बाइक चालक ने तेज रफ्तार से श्रीराम यादव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त की थी श्रीराम सड़क किराने दूर जा गिरा।

 

 

इस घटना में श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान श्रीराम की मौत हो गई।

 

मृतकों के परिजनों ने आरोपी का पता लगाने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों के फुटेज निकाल कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राईवर से भी पूरी घटना की जानकारी ली है। पुलिस अज्ञात बाइक चालक का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। विदित हो कि इन दिनों जिले में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां रहे है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो