scriptयातायात थाना प्रभारी ने छात्रोंं को दी यातायात नियमों की जानकारी | Running Road Safety Week Traffic police | Patrika News

यातायात थाना प्रभारी ने छात्रोंं को दी यातायात नियमों की जानकारी

locationटीकमगढ़Published: Sep 09, 2018 11:23:01 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

महावीर बाल संस्कार स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात के नियमों की जानकारी दी गई

Running Road Safety Week Traffic police

Running Road Safety Week Traffic police

टीकमगढ.शनिवार को यातायात थाना प्रभारी सहित उनकी टीम ने झांसी रोड़ महावीर बाल संस्कार स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों को दो पहिया और चार पहिया वाहनों को विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही छात्रों को बगैर लायसेंस के वाहन न चलाने की बात कही। 18 वर्ष की आयु पूर्ण ना हो जाए और ड्राइवरी लाइसेंस ना बन जाए, तब तक वाहन ना चलाने की सलाह दी। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। यातायात नियमों को अपने घर पर भी पालन करने के लिए कहें। जीवन में अनुशासित रहना सफ लता का सबसे बड़ा मूल मंत्र घर और बाहर अनुशासित रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय वाहन जल्दबाजी में तेज गति से न चलाएं। दौरान प्राचार्य आर के जैन, आरक्षक मनोज कुमार, आरक्षक अनिल पचौरी मौजूद रहे।


निवाडी.नगर के पछताना मोहल्ला में अशासकीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उपनिरीक्षक श्रद्धा शुक्ला और पीएसआई उपनिरीक्षक शिवम सिंह राजावत ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को यातायात के नियमों वाहन चालन संबंधी नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान प्राचार्य देवेश नायक,राकेश गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
बल्देवगढ़.स्थानीय बालक माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षकों ने उन्हें यातायात नियमोंं का पालन करने के लिए प्रेरित किया। प्राथमिक स्कूल मे एसआई नीतू सिंह धाकड द्वारा छात्रों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने को प्रेरित किया। जन्म दिन के मौके पर उपहार के रूप में हेलमेट दें। छात्रो ने बताया कि हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। हमें सर्वप्रथम वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करे। वाहन चलाते समय स्पीड का अवश्य ध्यान रखे। नशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यातायात नियमोंं की पालना करके दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने और सजा के बारे में भी बताया। वहीं स्कूल प्राचार्या डीके गुप्ता ने आए हुए पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो