script सीरियलों में बिक रहे सास-बहू के रिश्ते | Saas-bahu serials are sold Relationships | Patrika News

 सीरियलों में बिक रहे सास-बहू के रिश्ते

locationटीकमगढ़Published: Feb 26, 2016 11:37:00 pm

Submitted by:

Widush Mishra

 निर्देशिका सीमा कपूर प्रसिद्ध बॉलीवुड अदाकार ओम पुरी की धर्मपत्नि एवं मशहूर अभिनेता एवं प्रसिद्ध एंकर अन्नू कपूर की बहन हैं।

टीकमगढ़ . सिनेमा ने हमेशा मनोरंजन दिया है। समय बदलने के साथ फिल्मों के तौर तरीकों में बदलाव अवश्य आया है परंतु फिल्मों ने मनोरंजन के साथ हमेशा समाज को कुछ संदेश भी दिया है। छोटा परदा कलाकारों के लिए अच्छा मंच है। इस माध्यम से कलाकार अपनी पहचान बना सकते हैं। 

उक्त बात कई टीवी सीरियल का निर्देशन कर चुकीं सीमा कपूर ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। ज्ञात रहे कि निर्देशिका सीमा कपूर प्रसिद्ध बॉलीवुड अदाकार ओम पुरी की धर्मपत्नि एवं मशहूर अभिनेता एवं प्रसिद्ध एंकर अन्नू कपूर की बहन हैं। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल वह बुंदेलखंड के इस क्षेत्र में एक फिल्म बनाना चाहती हैं और किन्नर कथा पुस्तक पर आधारिक फिल्म का निर्देशन करेंगी। उनके द्वारा दूरदर्शन के किले का रहस्य, जीटीवी के लिए रिश्ते, स्टार के लिए पलछिन जैसे सीरियल का निर्देशन किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका इस क्षेत्र से पुराना नाता है बचपन में अपनी माताजी के साथ उन्होंने यहां कुछ समय भी गुजारा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए उनके मन में काफी प्यार है और यहां के कुछ प्रोजेक्ट भी उनके मन में है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व उनके द्वारा हॉट द बीकली बाजार फिल्म का निर्देशन किया गया था। 

 निर्माता निर्देशकों को किचन पॉलीटिक्स से ऊपर उठकर भी सोचना होगा और अच्छे विषयों पर सीरियलों का निर्माण किया जाना चाहिए। फिलहाल सीरियल केवल सास-बहू का रिश्ता बेचकर लोकप्रियता कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अच्छा है और यहां काफी संभावनाएं हैं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो