scriptसंक्रांति के पर्व पर ओरछा और कुण्डेश्वर में उमड़ेगा अस्था का सैलाव | Sankranti will come from 2.30 pm tonight | Patrika News

संक्रांति के पर्व पर ओरछा और कुण्डेश्वर में उमड़ेगा अस्था का सैलाव

locationटीकमगढ़Published: Jan 13, 2019 04:07:37 pm

Submitted by:

anil rawat

आज रात्रि 2.30 बजे संक्रांति का आगमन होगा। सूर्यनारायण के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।

Sankranti will come from 2.30 pm tonight

Sankranti will come from 2.30 pm tonight

टीकमगढ़. आज रात्रि 2.30 बजे संक्रांति का आगमन होगा। सूर्यनारायण के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन से खरमास की समाप्ति हो जाती है, और ***** मान्यता के अनरूप शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते है। मकर संक्रांति के पर्व पर श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा और शिवधाम कुण्डेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर पवित्र नदियों में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने सारे प्रबंध कर लिए है।
इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को पड़ेगा। वैसे यह पर्व अधिकांशत: 14 जनवरी को मनाया जाता है। ***** धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महात्व है। इस दिन सूर्यनारायण उत्तरायण होते है। संक्रांति के पर्व से ही ***** समाज में खरमास की समाप्ति मानी जाती है। खरमास में ***** मान्यता के अनुसार शुभ कार्य वर्जित माने जाते है। संक्रांति की समाप्ति के साथ ही विवाह सहित तमाम शुभ कार्य प्रांरभ हो जाएंगे। संक्रांति के पर्व को देखते हुए रविवार को बाजारों में खासी भीड़ रही। रविवार के अवकाश का लोगों ने संक्रांति पर्व की खरीदारी के लिए उपयोग किया।

पवित्र नदियों में करेंगे स्नान: परपंरा के अनुसार संक्रांति को लोग पवित्र नदियों में स्नान करेंगे। संक्रांति से ही इस बार प्रयागराज में कुम्भ का शुभारंभ हो रहा है। ऐसे में जिले के अनेक लोगों ने कुम्भ में जाकर संक्रांति मनाने का मन बनाया है। वहीं जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग आज ओरछा स्थित बेतवा एवं कुण्डेश्वर की जामनी नदी में स्नान कर संक्रांति का पर्व मनाएंगे। विदित हो कि कुण्डेश्वर में प्रति वर्ष संक्रांति के पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर तड़के से ही श्रद्धालुओं का जमडार नदी में स्नान कर भगवान श् िाव का पूजन शुरू कर दिया जाता है। वहीं ओरछा में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर स्नान कर भगवान श्रीरामराजा के दर्शन कर अपने पर्व को मनाएंगे।
यह रहेगा विशेष पुण्यकाल: इस बार संक्रांति का आगमन आज 14 जनवरी की रात्रि 2.30 बजे बताया जा रहा है। पंडित जयराम चतुर्वेदी ने बताया कि रात्रि 2.30 बजे से संक्रांति प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 7.15 से दोपहर 12.30 तक पुण्यकाल रहेगा। वहीं 7.15 से 9 बजे तक विशेष पुण्यकाल होगा। इसके बाद शाम तक संक्रांति का मुहुर्त है। इस समय में स्नान कर पूजा एवं दान-पुण्य का विशेष महात्व रहेगा। उन्होंने बताया कि इस बार संक्रांति शेर की सवारी करके आ रही है और घोड़ा साथ में लिए है।
इन राशियों पर रहेगा विशेष प्रभाव: पंडित जयराम चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार संक्रांति वृष, कन्या एवं मकर राशि के लिए खराब है। वहीं शेष राशियों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि इस बार संक्रांति मेष के लिए शुभ, वृष के लिए संतोषजनक, मिथुन के लिए धन लाभ, कर्क के लिए कलह, सिंह के पदोन्नति, कन्या के लिए सफलता, तुला के लिए प्रतिष्ठा, वृश्चिक के लिए क्षति, धनु के लिए सम्मान, मकर के लिए धनलाभ, कुंभ के लिए कार्य सिद्धि, मीन के लिए स्थानांतरण करने वाली होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो