टीकमगढ़

सपाक्स में उभर कर आया पिछड़ा का नेतृत्व, ये है इसके पीछे रणनीति

अब तक सवर्ण वर्ग के संगठन के रूप में पहचाने जाने वाला सपाक्स की जिला कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग के लोग प्रमुख रूप से आगे आए है

टीकमगढ़Sep 18, 2018 / 02:27 pm

anil rawat

Sapaks Constitution of the executive

टीकमगढ़. पदोन्निति में आरक्षण को लेकर खड़े हुए सपाक्स संघ की कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। अब तक सवर्ण वर्ग के संगठन के रूप में पहचाने जाने वाला सपाक्स की जिला कार्यकारिणी में पिछड़ा वर्ग के लोग प्रमुख रूप से आगे आए है। संगठन में पिछड़ा वर्ग के लोगों के आगे रहने पर सरकार की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।
सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था सपाक्स की एक महात्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सपाक्स की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से राकेश साहू को सपाक्स का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही संगठन में 3 कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र शुक्ला, शिवशंकर यादव एवं जेके जैन को जबावदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन में एसपी कौशिक, निरंकार पाठक एवं संजय श्रीवास्तव को संरक्षक बनाया गया है।
यह भी बने पदाधिकारी: संगठन में आनंद सोनी, निरीश तिवारी को उपाध्यक्ष, अखिलेश उपाध्याय, सचिन गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, ओपी दांगी, लखनलाल राजपूत, आरडी कुशवाहा को जिला संयोजक, राजेश पाठक एवं योग रंजन को सह संयोजक, अवधेश प्रताप सिंह यादव, ओमप्रकाश सीरोठिया, जितेन्द्र तिवारी को जिला समन्वयक, विवेक खरे को सचिव, दीपक रजक एवं अलीम खान को सह सचिव, जयराम सेन, राजकुमार चौरसिया को कार्यकारी संयोजक, नितिन तिवारी, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा एवं मनोज श्रोती को संगठन मंत्री, अनिल झां को मीडिया प्रभारी, रूद्र तोमर को आईटी सेल का प्रभारी, राजेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल एवं राजेन्द्र सक्सेना को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

एक दर्जन पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी: सपाक्स संगठन की कार्यकारिणी में एक दर्जन पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी है। सपाक्स में इतनी अधिक संख्या में पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी रखे जाने पर यह साफ हो गया है कि इस वर्ग के लोग भी पदोन्नति और एससीएसटी एक्ट को लेकर सरकार के खिलाफ है। सपाक्स में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के बाद यह साफ हो गया है कि आगामी चुनाव में सपाक्स सरकार की मुश्किलों को बड़ा सकता है।
युवा संगठन का विस्तार: इसके साथ ही सपाक्स की युवा इकाई सामान्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण समाज संस्था की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। युवा इकाई के जिला संयोजक अनुराग पटैरिया ने बताया कि इस कार्यकारिणी में 5 तहसील और 2 मण्डलों के अध्यक्षों नियुक्त किये है। पटैरिया ने बताया कि इसमें आकाश देवलिया को टीकमगढ़ तहसील का अध्यक्ष, पंकज नायक को बल्देवगढ़, जलज रामू तिवारी को जतारा, पीयूष दांगी को निवाड़ी एवं गौरव खरे को मोहनगढ़ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही शिवेन्द्र सिंह दांगी को दिगौड़ा एवं सचिन बिदुआ को जेरौन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।

Home / Tikamgarh / सपाक्स में उभर कर आया पिछड़ा का नेतृत्व, ये है इसके पीछे रणनीति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.