scriptछात्राओं ने हाथ लाल कर मांगी अत्याचारों से सुरक्षा | shee news | Patrika News
टीकमगढ़

छात्राओं ने हाथ लाल कर मांगी अत्याचारों से सुरक्षा

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में महिला पार्क के पास रेड हैंड प्रोटेस्ट का विरोध जताया।

टीकमगढ़Oct 12, 2020 / 11:56 am

anil rawat

shee news

shee news

टीकमगढ़. देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसक एवं यौन शोषण की घटनाओं को देखते हुए विद्यार्थी परिषद ने रविवार को रेड हैंड प्रोटेस्ट प्रदर्शन किया। यहां पर बड़ी संख्या में छात्राओं एवं युवतियों ने अपने हाथों को लाल कर प्रदर्शन किया।


रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में महिला पार्क के पास रेड हैंड प्रोटेस्ट का विरोध जताया। इस कार्यक्रम में दर्जनों छात्राएं शामिल हुई। सभी ने अपने हाथों में लाल रंग लेकर कपड़े पर हाथ के निशान बनाए। वहीं छात्राओं ने देश में महिलाओं के खिलाफ बड़ रहे अत्याचारों को रोकने के लिए सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की। ताकि देश की बेटियों सुरक्षित रह सकें। विदित हो कि देश भर में बड़ रहे महिला अत्याचारों को लेकर हर जगह इसकी तीखी निंदा की जा रही है। वहीं महिला वर्ग खुद को असुरक्षित समझ रहा है। ऐसे में अब हर कोई ऐसे अत्याचारों के खिलाफ सख्त कानून की मांग कर रहा है।

कड़ी कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश के हाथरस के बाद देश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में हर कोई अब इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। तमाम संगठन ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मंाग करने के साथ ही इन अपराधों को रोकने सख्त कानून की मांग कर रहे है।

बने सख्त कानून
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बहुत बढ़ चुके हैं। इनके लिए अब देश में सख्त कानून की जरूरत है। परिषद के नगर मंत्री आशय वर्मा का कहना था कि परिषद ने एक नारा दिया है, फूल भी है चिंगारी है यह भारत की नारी हैं। देश में महिलाएं सुरक्षित रहें इसके लिए परिषद सख्त कानून की मांग करती है।
बर्दाश्त नहीं अत्याचार
नगर छात्रा प्रमुख स्वीटी अरजरिया का कहना था कि जब भी महिलाओं पर अत्याचार हुए है परिषद ने विरोध किया है। आज भी परिषद एक सख्त कानून की मांग करती है। महिलाओं पर इस प्रकार के अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला सह संयोजक अजय सिंह गौर, नगर सहमंत्री प्रिंस राज द्विवेदी, पीयूष शर्मा, राजा चौधरी, यशस्वी सक्सेना, जसविंदर सिद्ध,ू अनुराग सोनी, केतन अग्रवाल, आफरीन बानो, रानी यादव, निहारिका साहू, इशिका जैन, सिमरन नायक, दीपिका झा, प्राची चौरसिया, काव्यांजलि गुप्ता, रश्मि झा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Tikamgarh / छात्राओं ने हाथ लाल कर मांगी अत्याचारों से सुरक्षा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो