scriptइस बार राम दरवार रहेगा शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र | Shri Ram Navmi | Patrika News

इस बार राम दरवार रहेगा शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र

locationटीकमगढ़Published: Apr 07, 2019 08:35:15 pm

Submitted by:

anil rawat

प्रभातफेरी और महाआरती से राममय हुआ शहर का माहौल

Shri Ram Navmi

Shri Ram Navmi

टीकमगढ़.इस बार श्रीराम नवमीं पर निकलने वाली शोभायात्रा में श्रीराम दरवार आकर्षण का केन्द्र रहेगा। श्रीरा जन्मोत्सव परिवार के सदस्यों ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। यह रामदरवार रथ पर सवार किया जाएगा और परिवार के सदस्य इसे खींचेंगे। श्रीराम नवमीं को लेकर चल रही तैयारियों के कारण पूरे शहर का माहौल राममय होता दिखाई दे रहा है।


13 अप्रैल को श्रीराम नवमीं के पर्व को देखत हुए शहर में तैयारियां जोरों से की जा रही है। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार के सदस्य सुबह से लेकर शाम तक इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे है। सुबह से प्रभातफेरी निकाल कर जहां लोगों के घरों में आमंत्रण भेजे जा रहे है, वहीं शाम को महाआरती कर भी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है। वहीं नजरबाग मंदिर में होने वाले श्रीराम जन्म के आयोजन में आने वाले सैकड़ों लोगों को दर्शन की व्यवस्था कराने पर भी परिवार के सदस्य विचार कर रहे है।

 

जगह-जगह हो रहा स्वागत: सुबह से निकल रही प्रभातफेरी में श्रीराम जन्मोत्सव परिवार का स्वागत करने के लिए लोग जगह-जगह व्यवस्थाएं कर रहे है। कहीं पर राम भक्तों को प्रसाद में भोजन कराया जा रहा है तो कोई शीतल पेय, लस्सी आदि से रामभक्तों का स्वागत कर रहा है। श्रीराम जन्मोत्सव परिवार द्वारा निकाली जा रही प्रभातफेरी को लेकर नगर में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
यहां हुआ पहुंचे आमंत्रण: रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव परिवार की प्रभातफेरी चकरा तिगैला, शिव-शक्ति कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, अस्पताल, इंद्रपुरी, झिरकी बगिया जेल कॉलोनी सहित पूरे क्षेत्र में आमंत्रण पत्रों का वितरण किया गया। इसके बाद पुरानी टेहरी में श्रीरामरथ की आरती एवं रामभक्तों का स्वागत किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो