scriptएसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, सुनीं समस्याएं | SP observed inspection of general parade, listened problems | Patrika News
टीकमगढ़

एसपी ने किया जनरल परेड का निरीक्षण, सुनीं समस्याएं

आवास की समस्या से कराया अवगत

टीकमगढ़May 18, 2019 / 01:56 am

नितिन सदाफल

SP observed inspection of general parade, listened problems

SP observed inspection of general parade, listened problems

टीकमगढ़. स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड में आयोजित जनरल परेड का एसपी अनुराग सुजानिया ने निरीक्षण किया। अचानक से जरनल परेड में पहुंचने के बाद एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बात की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस परेड में जिले के अन्य थानों से भी बल आया था।
पुलिस लाइन में प्रत्येक सप्ताह जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित इस परेड में सुबह से अचानक एसपी अनुराग सुजानिया भी पहुंच गए। एसपी सुजानिया ने शुक्रवार को परेड का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिस के जवानों को अपनी फिटनेस का ध्यान रखने एवं तनाव में काम न करने की सलाह दी। परेड के निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के विषय में बात की।
आवास की समस्या आई सामने: पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिस के जवानों ने आवास से संबंधित समस्याओं को बताया। कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह पुराने आवास में रहते है। इन आवासों में छत खराब होने से बारिश के समय में परेशानियां होती है। इसके साथ ही लोगों ने आवास से संबंधित दूसरी समस्याएं भी बताई। इस पर एसपी ने इन समस्याओं का जल्द ही निराकरण कराने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने कहा कि नए आवास बन कर तैयार हो जाने के बाद बहुत हद तक यह समस्या दूर हो जाएगी। शुक्रवार को आयोजित इस परेड में आरआई दिनेश लत्या ने पूरी परेड का संचालन किया। इस परेड में जिले के अन्य थानों से भी बल आया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो