scriptपति की मौत की खबर सुन महल पर पहुंची महिला, दी खुदकुशी की धमकी, देखें वीडियो | Successful rescue of woman in Orchha Jahangir Mahal suicide attempt | Patrika News

पति की मौत की खबर सुन महल पर पहुंची महिला, दी खुदकुशी की धमकी, देखें वीडियो

locationटीकमगढ़Published: May 20, 2022 07:51:08 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

सुबह ही सड़क हादसे में हुई थी महिला के पति की मौत…तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला का रेस्क्यू…

orcha.jpg

ओरछा. ओरछा के जहांगीर महल में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला खुदकुशी करने के इरादे से महल पर चढ़ गई। महिला महल की पांचवी मंजिल पर बनी छतरी पर जाकर बैठ गई और खुदकुशी करने की धमकी देने लगी। जब इस बात की खबर प्रशासनिक अधिकारियों को लगी तो तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को समझाने के प्रयास शुरु किए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिला को समझाकर उसका रेस्क्यू किया गया। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह ही महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिससे महिला काफी व्यथित थी।

 

पति की मौत से दुखी थी महिला
जानकारी के मुताबिक महिला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर की रहने वाली है। जिसके पति अमित कुमार की शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत की खबर सुन महिला इस कदर व्यथित हुई की उसने अपनी जान देने की ठान ली। महिला ने बताया कि पहले उसे लगा कि बेतवा नदी में जाकर कूद जाए लेकिन ऐसे में लोगों को उसकी खुदकुशी के बारे में पता नहीं चलता। इसलिए वह जहांगीर महल पहुंची और वहां से कूदकर आत्महत्या करना चाहती थी।

 

यह भी पढ़ें

सुबह के नाश्ते में ढोकला खा रही थी डॉक्टर दुल्हन, ठसका लगने से मौत, शाम को आनी थी बारात




परिवारवालों ने भी समझाया तब मानी महिला
महिला के खुदकुशी करने की कोशिश करने की सूचना मिलते ही उसकी बहन व परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने भी महिला को समझाया, जब महिला का मन थोड़ा स्थिर हुआ और वो मान गई तो पहले प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पहले पुलिस जवानों ने रस्सी के सहारे उसकी बहन को महिला के पास भेजा और फिर विश्वास में लेकर बाद में रस्सी के सहारे सफल रेस्क्यू किया। महिला को समझाने व रेस्क्यू करने में करीब तीन घंटे का वक्त लगा।

देखें वीडियो-

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8azhap
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो