script

बच्चों को बताएं सुरक्षित यातायात के नियम

locationटीकमगढ़Published: Sep 19, 2019 11:48:26 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस का कार्यक्रम

Tell children safe traffic rules

Tell children safe traffic rules

निवाड़ी. सुरक्षित यातायात को लेकर इन दिनों पूरे जिले में पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों ने एक स्थानीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को सुरक्षित यातायात के नियम बताएं।
स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी कुलदीप सागर ने बच्चों को बताया कि सुरक्षित यातायात के लिए लोगों को बिना मद्यपान के वाहन चलाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यदि आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं तो हेलमेट अवश्य पहने। वहीं फोरव्हीलर से यात्रा करते समय सीट बेल्ट बांध कर रखे।
उन्होंने बच्चों से भी अपील की हैं कि वह भी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अपना लायसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाए। वहीं प्रशिक्षु डीएसपी अतुल सोनी एवं निकिता ने भी बच्चों को सुरक्षित यातायात के साथ ही साइवर क्राइम से बचने के तरीके बताए। उन्होंने साइबर फ्रॉड को लेकर भी बच्चों को जानकारियां दी।

ट्रेंडिंग वीडियो