मौके पर पहुंच नगर प्रशासन
लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह वृंदावन तालाब की दीवाल पानी में गिर गई। मामले की जानकारी राहगीरों सहित जिम्मेदारों ने नगरपालिका के जिम्मेदारों को सूचना दी। दीवाल को बचाने के लिए नगरपालिका ने बोरी और रेत सहित डस्ट को डम्फर से मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों द्वारा गिरी दीवाल की जगह प्लास्टिक की बोरियों को रेत और डस्ट से भरकर जमाया गया। इसके बाद भी पानी हिलोरों से कर्मचारी परेशान हो रहे है। सड़क की मिट्टी पानी के हिलोर में बह रही थी। नगर पालिका ने आनन-फानन में ढुमरऊ शनिदेव मंदिर की ओर से तालाब की बंधान को जेसीबी से तोड़ा गया। वहां से तालाब का पानी निकाला गया। जिसके बाद नगरपालिका ने राहत की सांस ली। वहीं यातायात पुलिस ने सड़क से आने-जाने वाले वाहनों को रोका।
इनका कहना
स्टेट समय वृदंावन तालाब की गार्डवाल सुरक्षा दीवाल को बनाया गया। तालाब खाली होते ही नए तरीके से मजबूत सुरक्षा दीवाल को बनाया जाएगा। हाल ही में नगरपालिका के कर्मचारियों को तालाब की दीवाल बनाने और सड़क से भारी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए है।
ओ पी दुबे सीएमओ नगरपालिका टीकमगढ़।