scriptमजदूरों ने वीडियो भेजकर मांगी मदद | The workers sought help by sending a video | Patrika News

मजदूरों ने वीडियो भेजकर मांगी मदद

locationटीकमगढ़Published: Mar 28, 2020 12:15:01 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

महिलाओं के साथ बच्चे भी हो रहे परेशान
 

Video made of a minor by tampering, made viral on Tik tok

Video made of a minor by tampering, made viral on Tik tok

बल्देवगढ़. लॉकडाउन के बाद बाहर फंसे मजदूर अब कुछ भी करने की स्थिति में नहीं है। शुक्रवार को दिल्ली में फंसे ग्राम जिनागढ़ के प्यारेलाल वंशकार ने वहीं के एक युवक से अपना वीडियो बनवा कर गांव के लोगों के पास भेजा है। इस वीडियों में प्यारेलाल के साथ ही 6 महिलाएं एवं बच्चें है। यह अपनी खाने-पीने और रहने की समस्या बता रहे है। प्यारेलाल ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लॉकडाउन के बाद बेरोजगार हुए इन मजदूरों के घर आने की कोईव्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरा वीडिओ में क्षेत्र के कुछ मजदूर डबरा के मछोरा हाईवे पर खुद को फंसा बता रहे है। इस वीडियो में 8 बच्चें, 3 महिलाएं एवं 5 पुरूष है। यह लोग दिल्ली और ग्वालियर मजदूरी करने गए थे। अब वहां से पैदल कर डबरा तक पहुंचे है। इन लोगों ने भी खुद को वापस लाने के लिए मदद मांगी है।
वहीं आगरा, ग्वालियर एवं मथुरा से लौटे 41 मजदूरों का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया। यह लोग मजदूरी करने बाहर गए थे और लॉकडाउन के बाद वापस अपने घरों को लौटे है। खरगापुर तहसील जन्मेजय मिश्रा मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दतिया से मजदूरों की एक बस आ रही है। इस पर बस को रोककर सभी मजदूरों की जांच कराईगई है। इसमें किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए है। इन सभी को घरों पर 14 दिन रहने की सलाह दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो