scriptपरिसीमन से बदली वार्डों की सीमा, वोटरों की संख्या में भी फेरबदल | Tikamgarh delimitation limits border wards, reshuffle of voters | Patrika News

परिसीमन से बदली वार्डों की सीमा, वोटरों की संख्या में भी फेरबदल

locationटीकमगढ़Published: Oct 17, 2019 11:27:33 pm

Submitted by:

Sanket Shrivastava

दावे-आपत्ति को मिले 7 दिन

Tikamgarh delimitation limits border wards, reshuffle of voters

Tikamgarh delimitation limits border wards, reshuffle of voters

टीकमगढ़.नगर पालिका चुनाव के पूर्व वार्डों के परिसीमन का खाका तैयार हो गया हैं। इस परिसीमन में वार्डों की संख्या को यथावत रखते हुए, उनके क्षेत्र में आमूल-चूल परिर्वतन किया गया हैं। इससे लगभग सभी वार्डों की सूरज बदल गई हैं। सबसे ज्यादा परिर्वतन वार्ड 23 में दिखाई दे रहा हैं। वहीं कुछ अन्य वार्ड भी परिसीमन के बाद से बिलकुल भी बदले दिखाई दे रहे हैं।
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरूवार को एसडीएम ने वार्डों के परिसीमन के प्रारंभिक प्रारूप का प्रकाशन कर दिया हैं। प्रारंभिक प्रारूप में नगर पालिका के कई वार्डों में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा हैं। प्रशासन ने इस बार के परिसीमन में वार्डों को मतदाताओं के हिसाब से बराबर करने का प्रयास किया हैं। वार्डों को बराबर करने के लिए लगभग हर वार्ड में बदलाव देखा जा रहा हैं।
30 को शासन को भेजा जाएगा प्रारूप
नपा सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि गुरूवार 17 अक्टूबर को एसडीएम द्वारा परिसीमन के प्रारंभिक प्रारूप का प्रकाशन किया गया हैं। 24 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद कलेक्टर द्वारा 30 अक्टूबर को परिसीमन अंतिम प्रकाशन के लिए राज्य शासन के पास भेजा जाएगा। इसके बाद 15 नवम्बर को इसका अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
वार्ड 23 हुआ 20
पिछले पंचवर्षीय चुनाव में वार्ड नंबर 23 नगर पालिका के सबसे छोटे वार्ड में शुमार था। इसमें 1096 मतदाता थे। लेकिन इस परिसीमन के बाद इस वार्ड का नंबर घट कर 20 हो गया हैं, वहीं क्षेत्र भी काफी बढ़ गया हैं। नए परिसीमन के बाद इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या लगभग दो हजार हो जाएगी।
वार्ड 18 भी घटा
इस परिसीमन में वार्ड नंबर 18 में भी बदलाव किया गया हैं। इस बार के परिसीमन के बाद अब यह वार्ड 17 हो गया हैं। वहीं इस वार्ड में से बौद्ध बिहार कॉलोनी, भूस माते का खिरक, शिवशक्ति कॉलोनी एवं चित्रांश कॉलोनी को भी अलग कर दिया हैं।
वार्ड 19 का बदला नक्शा
वहीं वार्ड 19 में भी बड़ा फेरबदल दिखाई दे रहा हैं। वार्ड नंबर 19 अब वार्ड 21 हो गया हैं।
वहीं पूर्व में इस वार्ड में संतोषी माता का मंदिर एवं पोस्ट ऑफिस कॉलोनी आती थी। लेकिन इस बार इन दोनों एरिया को इस वार्ड से अलग कर दिया गया हैं।

पुलिस लाइन आएगा वार्ड 12 में

परिसीमन बाद पुलिस लाईन के मतदाता वार्ड क्रमांक 12 का पार्षद चुनेंगे। पिछले चुनाव में पुलिस लाइन वार्ड क्रमांक 16 में आती थी। पूर्व में पुलिस लाईन और सुभाषपुरम वार्ड नंबर 22 में आता था। पिछले चुनाव में हुए परिसीमन के बाद यह 16 में आने लगे थे। अब यह 12 में होंगे।
अन्य में भी बदलाव
परिसीमन में नगर के हर वार्ड में बदलाव हुआ हैं। विदित हो कि पूर्व में वार्डों में मतदाताओं की संख्या में खासी असमानती थी। इसे लेकर पिछले चुनाव में भी इसे दूर करने का प्रयास किया गया था। वहीं प्रयास इस बार भी किया गया हैं। इस प्रयास में नगर के सभी वार्ड प्रभावित हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो