scriptऐसा भी बूथ जहां नही मिला एक भी मत | tikamgarh --har gaye manniy apna hi buth | Patrika News

ऐसा भी बूथ जहां नही मिला एक भी मत

locationटीकमगढ़Published: May 24, 2019 08:37:50 pm

Submitted by:

vivek gupta

अपने ही बूथ पर नही जीत नही पाई प्रत्याशी

tikamgarh --har gaye manniy apna hi buth

tikamgarh –har gaye manniy apna hi buth

टीकमगढ़…भारत के भविष्य के चुनाव होने के साथ ही देश एक बार नरेन्द्र मोदी के हाथ में है। भाजपा ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए एकतरफा जीत दर्ज की है। टीकमगढ़ लोकसभा में भी भाजपा के साथ ही डॉ वीरेन्द्र कुमार ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुनामी के आगे कई कांग्रेस के कई माननीय चुनाव में धराशायी हो गए तो टीकमगढ़ लोकसभा में विधायको से लेकर कांग्रेस के नेता अपने बूथ ही नही जीता पाए। कई ऐसे भी बूथ रहे जंहा कांग्रेस को एक भी वोट नही मिले। वही ऐसे भी बूथ है जंहा कांग्रेस इकाई में भी नही है तो भाजपा सैकडो के आकंडे पर पंहुची है।

भाजपा विधायको के बूथ रहे मजबूत
टीकमगढ़ लोकसभा के परिणाम आने के बाद कांग्रेस विधायको की अपेक्षा भाजपा के विधायको के बूथ मजबूत साबित हुए है। लोकसभा के टीकमगढ़,निवाड़ी और छतरपुर जिले की आठ विधानसभाओ में चार पर भाजपा,तीन पर काग्रेंस और एक सपा का विधायक है। जतारा से भाजपा विधायक हरिशंकर खटीक का मत खरगापुर विधानसभा के पलेरा नगर के वार्ड 11 के बूथ नंबर 32 पर डाला जाता है।

इस बूथ पर कांग्रेस को १६४ तो भाजपा को ६५४ मत मिले। वही निवाड़ी विधायक अनिल जैन के बिनवारा गॉव के बूथ नंबर 162 पर कांग्रेस को महज ९७ वोट मिले तो भाजपा को ३१५ मत मिले। इस तरह निवाडी विधायक का बूथ मजबूत रहा। वही टीकमगढ़ विधायक के बूथ पर जातिगत समीकरण हावी दिखे।
टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के द्वारा नगर के मॉडल बेसिक स्कूल के बूथ नंबर 60 पर मतदान किया गया था। जंहा कांग्रेस को ४४१ वोट मिले तो भाजपा को महज २१५ मत मिले। छतरपुर से विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रही अर्चना गूड्डू सिंह के बूथ नंबर १८० पर कांग्रेस को केवल ८६ मत मिले तो भाजपा को ४०६ लोगो ने स्वीक र किया।
वही इसके उलट बिजावर से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक गुड्डन पाठक अपना बूथ नही जिता सके। पाठक के बूथ नंबर १२० पर कांग्रेस को जंहा ४१७ मत मिले तो भाजपा को केवल ९८ मत ही मिल पाए।


अपना ही बूथ हार गई कांग्रेस प्रत्याशी
लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने नगर के बूथ नंबर ७४ पर मतदान किया था। जंहा कांग्रेस को १७० वोट मिले तो भाजपा को ५८३ मत मिले। खास बात है कि इस बूथ पर आसपास रहने वाले अधिकांश मतदाता सरकारी कर्मचारी है।

वही कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार के पृथ्वीपुर विधानसभा के बूथ नंबर ६५ का हाल बेहाल रहा। यंहा कांग्रेस को १९८ मत मिले तो भाजपा को ५३७ लोगो ने स्वीकर किया। इस तरह अपने ही गॉव में कांग्रेस प्रत्याशी कमजोर साबित हुई।
मंत्री ने रखी लाज,कांग्रेस विधायक नही जीत पाए बूथ
लोकसभा क्षेत्र में काग्रेंस के फिलहाल तीन विधायक है। पृथ्वीपुर से बृजेन्द्र सिंह राठौर ,छतरपुर के आलोक चतुर्वेदी और महाराजपुर से नीरज दीक्षित कांग्रेस के विधायक है। प्रदेश के वाणिज्यकर मंत्री और पृथ्वीपुर विधायक बृजेन्द्र सिंह राठौर २ वोट से पार्टी की लाज बचाने में कामयाब रहे। क्षेत्र के बछौडा स्थित बूथ नंबर १०२ में कांग्रेस की किरण अहिरवार को २८३ मत मिले तो भाजपा के डॉ वीरेन्द्र कुमार को २८१ मत मिले।

छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी के बूथ नंबर १७७ पर कांग्रेस को १२१ तो भाजपा को ४४१ मत मिले। महाराजपुर से कांग्रेस के विधायक नीरज दीक्षित के बूथ क्रमांक २०७ पर कांग्रेस को २३४ मत मिले तो भाजपा को ४३० मतो का साथ मिला। विजाबर से सपा के विधायक और सरकार को समर्थन दे रहे बब्लू शुक्ला के बूथ नंबर १०४ में कांग्रेस को २२१ वोट मिले तो भाजपा को २९५ मत मिले।
वही पूर्व मंत्री और टीकमगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे यादवेन्द्र सिंह के बूथ नंबर 31 पर कांग्रेस को महज ८९ वोट मिले तो भाजपा को करीब पांच गुना ४४९ मत मिले।

 

यहां नही मिला कांग्रेस को एक भी वोट
लोकतंत्र में जनता के मत को अधिकार दिए गए है। लोकसभा के परिणाम में क्षेत्र का एक बूथ ऐसा भी सामने आया जंहा कांग्रस की किरण अहिरवार को एक भी मतदाता ने नही चुना। खास बात है कि यह बूथ काग्रेंस के पूर्व विधायक और हाल ही में विधानसभा में काग्रेंस प्रत्याशी रहे शंकरप्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा का है।
बिजावर विधानसभा के कोटा गॉव के बूथ नंबर १८७ में कांग्रेस को शून्य मत मिले वही भाजपा को १८७ लोगो ने चुना। इस बूथ पर १९० मत डाले गए थे। कुछ इसी तरह का हाल छतरपुर के मलगुवां में रहा,जहंा कांग्रेस को केवल ८ मत मिले तो भाजपा को ३१८ मत मिले।

छतरपुर के हरपुरा गॉव के २२५ बूथ पर कांग्रेस को केवल १ मत मिला तो भाजपा को २६७ मत मिले। इसी तरह बूथ नंबर ६० पापरा केन्द्र पर कांग्रेस को केवल १ मत मिला तो भाजपा को २३६ मत मिले।

ट्रेंडिंग वीडियो