scriptपॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी विवाह की पंगत और बरात में धूमता रहा युवक | Today, more than 30 people positive in Luharguwan village, collector | Patrika News

पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी विवाह की पंगत और बरात में धूमता रहा युवक

locationटीकमगढ़Published: May 05, 2021 08:24:18 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

पृथ्वीपुर क्षेत्र के लुहरगुवां गांव में २७ अप्रेल को २४ वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद २९ को विवाह की पंगत करवाकर ३० अप्रेल को बरात में शामिल हुआ।

 Today, more than 30 people positive in Luharguwan village, collector declared red

Today, more than 30 people positive in Luharguwan village, collector declared red


टीकमगढ़/लुहरगुवां.पृथ्वीपुर क्षेत्र के लुहरगुवां गांव में २७ अप्रेल को २४ वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद २९ को विवाह की पंगत करवाकर ३० अप्रेल को बरात में शामिल हुआ। बरात से घर आकर गांव में धूमता रहा है। फिर लोगों की तबीयत बिगड़ी तो जांच कराई। बुधवार को तीन दर्जन से अधिक लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कलेक्टर के आदेश पर गांव में रेड जॉन घोषित कर चारों ओर से बंद कर दिया है। वहीं सुनने में आया है कि एक ५५ वर्षीय व्यक्ति की सांसे रूधने से मौत भी हो गई है। लेकिन अभी तक प्रशानिक तौर पर स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन की टीम ने पीडि़तों को दवाएं वितरण की है। गांव के चारों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को तैनात किया गया है।
लुहरगुवां निवासी अरूण मिश्रा २४ वर्ष ने कोरोना संक्रमण की जांच पृथ्वीपुर में कराई थी। २७ अप्रेल को कोरोना रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आ गया। वहीं गांव में हेमंत नायक के यहां विवाह कार्यक्रम था। वहीं पॉजिटिव व्यक्ति २९ अप्रेल को विवाह की पंगत का भोजन लोगों को परोसता रहा था। उसके बाद ३० अप्रेल को लुहरगुवां से उप्र के ललितपुर जिला पूराकलां थाना क्षेत्र के भुचेरा गांव बरात में शामिल हुआ। रात भर विवाह कार्यक्रम रहा और दूल्हा दुल्हन के साथ फोटो निकलवाता रहा। १ मई को बरात वापस हुई और उसके बाद वह गांव में बेहिचक घूमता रहा। जब गांव वालों की तबीयत बिगड़ी तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ६० से अधिक लोगों ने जांच कराई। जिसमें ४० के करीब लोग पॉजिटिव पाए गए। जहां वह पॉजिटिव व्यक्ति निवास करता है, वह मोहल्ला पूरा बीमार पड़ा हुआ है।
कलेक्टर ने लुहरगुवां को किया रेड जॉन में घोषित
निवाड़ी कलेक्टर आशीष भार्गव को लुहरगुवां गांव में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अधिक दिखाई दी तो पूरे गांव को रेड जॉन घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह पृथ्वीपुर एसडीएम तरूण जैन, तहसीलदार, जनपद पंचायत के कर्मचारी एवं अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत के कर्मचारी रहे। गांव के चारों ओर बांस की बल्लियों को लगवा दिया गया है। इसके साथ ही कुछ लोगों के घरों के सामने बैरीकेड्सों को लगावा दिया है। जिससे लोग बाहर नहीं घूम पाए।
बड़े बाजार मोहल्ला में २० से अधिक पॉजिटिव
स्थानीय लोगों ने बताया कि २७ अप्रेल को पॉजिटिव हुए अरूण मिश्रा अपनी रिपोर्ट को छुपाए रहे। विवाह, बरात के साथ गांव में घूमता रहा। जिसके कारण वह संक्रमण ८ दिनों में पूरे गांव में फैल गया। जब लोगों की तबीयत बिगड़ी तो जांच कराई। जहां सबसे अधिक पॉजिटिव पॉजिटिव व्यक्ति के बड़ा बाजार मोहल्ला में संक्र मित पाए गए। जहां की हालात खराब बताई जा रही है।
लगाए गए बैरीकेड्स, लोगों का आना जाना हुआ बंद
रेड जॉन घोषित के बाद प्रशासनिक अमला पहुंचा। जहां पेयजल व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाएं कराने की बात कही। पूरे गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद १२ घरों के परिवारों में से १८ लोगों को होम क्वॉरंटीन किया गया। जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के निर्देशन में सरपंच और सचिव मकान से पुरानी ग्राम पंचायत तक आवागमन बंद किया गया। जिससे लोगों का मिलना जुलना बंद हो।
हालात खराब, फिर भी नहीं जागरूकता
रेड जॉन घोषित के बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे है। संक्रमित क्षेत्रों में बाहर लोग घूम रहे है। तैनात किए गए कर्मचारियों द्वारा कोई रोक टोक नहीं की जा रही है। जिसके कारण संक्रमण की चेन टूटने में परेशानियां आएगी।
नहीं ली थी विवाह की अनुमति
अस्वंत नायक का कहना था कि मेरे छोटे भाइ्र का विवाह था। जिसकी अनुमति के लिए संबंधित कार्यालय गया था। लेकिन विवाह की अनुमित नहीं मिल पाई थी। जिसके कारण बगैर अनुमति के विवाह समारोह किया और बरात भी ले गए। जहां विवाह के सभी कार्यक्रम सम्पन्न कराए गए।


साथियों की भ्ी आई पॉजिटिव
ग्रामीणों ने बताया कि अरूण मिश्रा २४ वर्ष ३० अप्रेल शादी समारोह में शामिल हुए थे। उसी रात दूल्हा और दुल्हन के साथ दोस्तों के बीच फोटो निकलवाई गई। उसके दोनों ओर खड़े दोनों दोस्तों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इसके साथ ही गांव में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़त जा रहे है।
पुलिस रही लगवाए बैरीकेड्स
जेरोन थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि पृथ्वीपुर डॉक्टर, प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा बैरीकेट्स लगाने के लिए चिन्हित किया गया। सरपंच सचिव के मकान से पुरानी पंचायत तक बैरीकेट्स के साथ अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया गया है। वहां पर बैरीकेट्स लगाए गए है। लोगों का आवागमन बंद कराने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही लुहरगुवां पुलिस चौकी प्रभारी जयराम कुशवाहा के साथ अन्य आरक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है।
इनका कहना
लुहरगुवां गांव में प्रशासनिक और डॉक्टरों की टीम के साथ निरीक्षण किया गया है। जिन्हे बुखार, सर्दी, खासी के साथ अन्य बीमारियों की दवाओं को वितरण किया गया है। कोरोना पॉजिटिव होने बाद भी वह व्यक्ति विवाह की पंगत और बरात में शामिल हुआ है तो जांच की कार्रवाई की जाएगी।
तरूण जैन एसडीएम पृथ्वीपुर निवाड़ी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो