scriptशहर में दिखे ऑटो और लोडर वाहन, चौराहों पर नहीं दिखे पुलिस जवान | Traffic police drivers did not obey the order | Patrika News

शहर में दिखे ऑटो और लोडर वाहन, चौराहों पर नहीं दिखे पुलिस जवान

locationटीकमगढ़Published: Feb 18, 2020 11:49:23 am

Submitted by:

akhilesh lodhi

यातायात पुलिस ने भले ही सुबह ९ बजे से रात ९ बजे तक शहर में जाने वाले ऑटो और लोडर वाहनों पर प्रतिबंध कर दिया हो।

Traffic police drivers did not obey the order

Traffic police drivers did not obey the order


टीकमगढ.यातायात पुलिस ने भले ही सुबह ९ बजे से रात ९ बजे तक शहर में जाने वाले ऑटो और लोडर वाहनों पर प्रतिबंध कर दिया हो। लेकिन यह प्रतिबंध शहर में दिखाई नहीं दिया है। बाजार में चारों ओर से वाहनों की आवाजाही दिखी और जवाहर चौक के साथ नजाई और पुरानी तहसील के पास जाम की स्थिति देखी गई। लेकिन शहर के मुख्य चौराहों पर जवानों की तैनाती दिखाई नहीं दी।
शहर में राजमहल, कटरा, लुकमान चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा और गठन की गली से जाने वाले भारी वाहनों के साथ ऑटो और लोडर वाहनों को जाते देखा गया। जहां नजाई दरवाजा, जवाहर चौक, रतन चौराहा के साथ पुरानी तहसील, लक्ष्मी टॉकीज के पास लोडर, ऑटो और चार पहिया वाहनों से जाम देखा गया। जिससे यातायात बाधित बनी रही है। इसको कंट्रोल करने के लिए यातायात पुलिस जवान नहीं दिखे। चौराहों पर सिर्फ बैरीगेड्स लगे पाए गए। वाहन चालकों द्वारा बैरीगेड्सों को आगे पीछे करके निकल रहे थे। जहां कोई रोकने वाला नहीं था और न ही उनके द्वारा यातायात पुलिस का आदेश माना जा रहा था।

यातायात ने लगाया था प्रतिबंध
शहर में समस्या बन चुके यातायात को सुधारने के लिए अब यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। शहर में कहीं भी घुस रहे ऑटो, लोडर एवं अन्य छोटे वाहनों के कारण हमेशा ही जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। इसे सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने इन वाहनों के रूट भी निर्धारित किए थे और शहर में यह वाहन न आए इसके लिए भी प्रयास किया था। लेकिन इसके बाद भी स्थित न सुधरने पर पुलिस ने अब इन वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। शहर के मुख्य बाजार में सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक तिपहिया वाहनों एवं लोडिंग वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
इनका कहना
लुकमान चौराहा से कटरा बाजार नगरपालिका तक वनवें करने की तैयारी हो गई है। जवानों को भी तैनात किया गया है। अगर उनके द्वारा यातायाज कंट्रोल नहीं किया जा रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सीएल धुर्वे टीआई यातायात पुलिस टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो