scriptरोहिंग्या वाले बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री, इस्तीफे की मांग | Union minister surrounded by Rohingya statement demands resignation | Patrika News

रोहिंग्या वाले बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री, इस्तीफे की मांग

locationटीकमगढ़Published: Sep 19, 2018 02:22:17 pm

Submitted by:

anil rawat

मंगलवार को करणी सेना, ब्राह्मण युवा संघ, आरक्षण उन्मूलन क्रांति दल ने इसका तीखा विरोध किया

Union minister surrounded by Rohingya statement demands resignation

Union minister surrounded by Rohingya statement demands resignation

टीकमगढ़. केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार द्वारा दिए गए रोहिंग्या वाले बयान पर उनका हर जगह जमकर विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को करणी सेना, ब्राह्मण युवा संघ, आरक्षण उन्मूलन क्रांति दल के युवाओं ने इसका तीखा विरोध करते हुए केन्द्रीय मंत्री के घर के सामने ही उनका पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।
हाल ही में केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने छतरपुर जिले के नौगांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां पर एससीएसटी एक्ट के विषय में उनसे प्रश्र पूछे जाने पर उन्होंने सामान्य वर्ग की तुलना रोहिंग्या से की थी। इस बयान के बाद वह हंसतें हुए कार्यक्रम से चले गए थे। केन्द्रीय मंत्री का यह बयान अब उनके गले की फांस बनता दिखाई दे रहा है। उनके इस बयान की हर जगह कड़ी निंदा की जा रही है। केन्द्रीय मंत्री के इस बयान का विरोध बुधवार को उनके निवास के सामने भी दिखाई दिया। यहां पर युवाओं ने वीरेन्द्र कुमार का के इस्तीफे की मांग करने के साथ ही अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा।

जलाया पुतला: शाम को 5.30 बजे के लगभग करणी सेना, भ्रष्टाचार उन्मूलन क्रांति दल एवं ब्राह्मण युवा संघ के लगभग आधा सैकड़ा युवा केन्द्रीय मंत्री के घर के सामने एकत्रित हुए। यहां पर युवाओं ने केन्द्रीय मंत्री कुमार का पुतला दहन करने के साथ ही उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा केन्द्रीय मंत्री से साड़ी और चूडिय़ां पहनने की मांग करने के साथ ही अपने बयान पर माफी मांगने की बात कह रहे थे। युवाओं ने यहां पर लगभग 20 मिनिट तक नारेबाजी की और वापस चले गए।
पुलिस ने बुझाई आग: केन्द्रीय मंत्री कुमार के निवास के बाहर प्रदर्शन कर युवा पुतला दहन कर वापस चले गए। इस प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री के निवास से पानी लेकर पुतले की आग को शांत किया। इसके बाद पुलिस यह पता करने का प्रयास करती रही कि आखिर इसके पीछे कौन है। केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन होते देख रास्तें से गुजर रहे अनेक लोग भी वहीं रूक गए और इस विरोध में शामिल हुए। सभी केन्द्रीय मंत्री के बयान की निंदा कर रहे थे।
पहले भी हुआ है विरोध: विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री कुमार को पहले भी जिले में विरोध का सामना करना पड़ा है। जब पूरे जिले में मेडीकल कॉलेज के लिए अभियान चल रहा था, उस समय वीरेन्द्र कुमार द्वारा छतरपुर जिले में मेडीकल कॉलेज की स्थापना के लिए पत्र लिखा गया था। उस समय भी कुमार को कई संगठनों ने स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा था।

ट्रेंडिंग वीडियो