जलाया पुतला: शाम को 5.30 बजे के लगभग करणी सेना, भ्रष्टाचार उन्मूलन क्रांति दल एवं ब्राह्मण युवा संघ के लगभग आधा सैकड़ा युवा केन्द्रीय मंत्री के घर के सामने एकत्रित हुए। यहां पर युवाओं ने केन्द्रीय मंत्री कुमार का पुतला दहन करने के साथ ही उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की। युवा केन्द्रीय मंत्री से साड़ी और चूडिय़ां पहनने की मांग करने के साथ ही अपने बयान पर माफी मांगने की बात कह रहे थे। युवाओं ने यहां पर लगभग 20 मिनिट तक नारेबाजी की और वापस चले गए।
पुलिस ने बुझाई आग: केन्द्रीय मंत्री कुमार के निवास के बाहर प्रदर्शन कर युवा पुतला दहन कर वापस चले गए। इस प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री के निवास से पानी लेकर पुतले की आग को शांत किया। इसके बाद पुलिस यह पता करने का प्रयास करती रही कि आखिर इसके पीछे कौन है। केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन होते देख रास्तें से गुजर रहे अनेक लोग भी वहीं रूक गए और इस विरोध में शामिल हुए। सभी केन्द्रीय मंत्री के बयान की निंदा कर रहे थे।
पहले भी हुआ है विरोध: विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री कुमार को पहले भी जिले में विरोध का सामना करना पड़ा है। जब पूरे जिले में मेडीकल कॉलेज के लिए अभियान चल रहा था, उस समय वीरेन्द्र कुमार द्वारा छतरपुर जिले में मेडीकल कॉलेज की स्थापना के लिए पत्र लिखा गया था। उस समय भी कुमार को कई संगठनों ने स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा था।