scriptबल्देवगढ़ विकासखण्ड में हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान | Wet rain | Patrika News

बल्देवगढ़ विकासखण्ड में हुई ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

locationटीकमगढ़Published: Feb 14, 2019 09:17:37 pm

Submitted by:

anil rawat

किसान चिंतित, आधा दर्जन गांव में ओलावृष्टि

Wet rain

Wet rain

बल्देवगढ़. दिन भर छाए रहे बादल और हुई बारिश के बाद शाम को क्षेत्र के अनेक गांव में ओलावृष्टि के समाचार प्राप्त हुए है। विकासखण्ड के लगभग एक दर्जन गांव में ओलावृष्टि होने की सूचनाएं मिली है। इस ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। फसलों को कितना क्या, नुकसान हुआ है, यह सुबह पता लग सकेगा।
विकासखण्ड के ग्राम हटा, भैरा, नयागांव, शंकरगढ़, बुडेरा सहित अन्य गांवों में ओलावृष्टि हुई है। शाम को 7 बजे के लगभग बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंंचाया है। तेज गरज एवं चमक के साथ लगभग 30 ग्राम के ओले गिरने की बात कही जा रही है। ग्राम भैरा निवासी दीपेन्द्र सिंह का कहना है कि गांव में लगभग 30 ग्राम के ओले गिरे है। वहीं नयागांव के अतुल राय का कहना है कि यहां भी ओलावृष्टि हुई है।

इसके साथ ही अन्य गांवों से भी ओलावृष्टि के समाचार मिले है। किसानों का कहना है कि यह ओलावृष्टि महज 5 मिनिट हुई है। लेकिन इससे फूल वाली फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि रात होने के कारण यह नही कहा जा सकता कि कितना नुकसान हुआ है।
किसान चिंतित: बल्देवगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के बाद किसान खासे चिंतित बने हुए है। पिछले चार साल के सूखे के बाद इस बार भगवान ने अच्छा पानी दिया तो अब ओले किसानों की मेहनत पर पानी फेरते दिखाई दे रहे है। शाम को हुई ओलावृष्टि के बाद से किसानों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा रही है। वहीं किसानों को यह लग रहा है कि यह कैसे निकलती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो