scriptसमर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर लगा ताला, अधिकारी बोल रहे खरीदी हो गई शुरू | Will be bought by January only | Patrika News

समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर लगा ताला, अधिकारी बोल रहे खरीदी हो गई शुरू

locationटीकमगढ़Published: Nov 04, 2018 01:44:56 pm

Submitted by:

anil rawat

समर्थन मूल्य पर खरीदी का शुभारंभ 20 अक्टूबर से जिला विपणन संघ को करना था। लेकिन यह खरीदी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

Will be bought by January only

Will be bought by January only

टीकमगढ़.समर्थन मूल्य पर खरीदी का शुभारंभ 20 अक्टूबर से जिला विपणन संघ को करना था। लेकिन यह खरीदी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जिसको लेकर किसानों ने सस्ते दामों में उड़द की फसलों को बेच दिया है। वहीं जिला विपणन संघ खरीदी शुरूहो जाने की बात कर रहा है। लेकिन खरीदी सेंटर ताले में केद बने हुए है। जिसके कारण किसान संबधित का इंतजार करते-करते वापस घर चले गए है। शनिवार को कृषि उपज मंडी में जिला विपणन संघ का समर्थन मूल्य खरीदी सेंटर और सोसायटी केंद्र पर ताला लगा हुआ था। सेटर पर सिर्फ खरीदी केंद्र का एक फ्लैक्स लगा हुआ है। वहीं किसान अनाज को लेकर सेंटर खुलने का इंतजार सुबह 11 बजे से 1.16 तक किया। इसके बाद वह अनाज लेकर वापस चले गए।
खरीदी हो गई शुरू,सेंटर पर नहीं है कोई कर्मचारी
समर्थन मूल्य के तहत उड़द की खरीदी शुरू हो गई है। विभाग द्वारा बायदानों को सेंटरों पर पहुंचा दिया गया। लेकिन संबंधित कर्मचारी सेंटरों पर नहीं पहुंचे है। न ही सेंटर पर खुलने और बंद होने का समय लिया गया है। सेंटर के चारों ओर गंदगी और एक छोटा सा फ्लैक्स लगा हुआ है। इसके साथ ही सेंटर पर ताला लगा हुआ है। वहां न तो कर्मचारी दिखाई दे रहा है और न ही खरीदी शुरू करने की कोई व्यवस्था।

जनवरी तक ही जाएगी की जाएगी खरीदी
जिला विपणन संघ के अधिकारी का कहना है कि 20 अक्टूबर से जनवरी तक समर्थन मूल्य के तहत खरीदी की जानी है। कई सेंटरों को बैंक से टैग नहीं मिल पाए है। वहीं किसानों को एसएमएस देकर टोकन के माध्यम ये बुलाया जा रहा है। जिससे किसानों को परेशान नहीं होना पडेगा।
इनका कहना
जनवरी तक समर्थन मूल्य की खरीदी की जानी है। संबंधित किसानों को जानकारियां दी जा रही है। टोकन के माध्यम से किसानों को खरीदी सेंटरों पर बुलाया जाएगा। जिससे अन्य किसानों को भुगतान सहित अन्य कार्यो में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
अर्जुन सिंह ध्रुव जिला विपणन संघ टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो