scriptन्यूनतम पारा स्थिर, सर्दी से कांप रहा सूबा | Winter storm | Patrika News

न्यूनतम पारा स्थिर, सर्दी से कांप रहा सूबा

locationटीकमगढ़Published: Dec 30, 2018 09:08:44 pm

Submitted by:

anil rawat

अधिकतम पारे में आए उछाल से दिन में मिली राहत

Winter storm

Winter storm

टीकमगढ़.इस वर्ष सर्दी लोगों को राहत देते नही दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिनों से पारा अपने न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगतार पारे में कमी के चलते लोगों को सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया है। रविवार को अधिकतम पारे में आए उछाल के बाद लोगों को थोड़ी सी राहत मिलती दिखाई दी।
इस वर्ष सर्दी लोगों का पीछा छोड़ते नही दिखाई दे रही है। यह पहली बार है, जब एक पखवाड़े से अधिक समय से पारा दहाई के नीचे चल रहा है। उसमें भी अधिकांश दिन पारा जिले के अनुसार न्यूनतम स्तर पर बना हुआ है। सर्दी का आलम यह है कि शाम को 4 बजे से मौसम में जो सर्दी शुरू होती है तो लोगों को सुबह 10 बजे तक भी राहत नही मिल पा रही है। लोगों को सर्दी से बचने के लिए घरों में अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिन में मिली राहत: रविवार को सुबह का तापमान तो 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन के अधिकतम पारे में बड़ोत्तरी देखी गई। दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री की बड़ोत्तरी के साथ 23.4 पर पहुंच गया। वहीं सर्द हवाओं का प्रकोप भी कम होने से लोगों को दिन में धूप ने राहत पहुंचाई। लगातार न्यूनतम स्तर पर चल रहे पारे के कारण जिले का जनजीवन प्रभावित बना हुआ है।

पिछले वर्ष से दोगुना है तापमान: यदि इस वर्ष के न्यूनतम तापमान की पिछले वर्ष से तुलना की जाए तो यह दोगुने से भी अधिक है। पिछले वर्ष 30 दिसम्बर को जिले का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस वर्ष यह महज 4.2 डिग्री है। वहीं अधिकतम तापमान भी पिछले वर्ष लगभग 5 डिग्री की बड़त के साथ 27 डिग्री था, जो इस वर्ष 23.4 पर है। इस वर्ष जिले में पड़ रही जोरदार सर्दी का एक कारण इस वर्ष जिले में हुई पर्याप्त बारिश भी है। पर्याप्त बारिश के कारण जहां सभी जलाशयों में पर्याप्त पानी है, वहीं किसानों ने भी अपनी पूरे खेतों की बोवनी की है और सिंचाई की जा रही है। इससे जिले के तापमान में कमी देखी जार ही है।
दिनांक गत वर्ष 2017 इस वर्ष 2018
अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
26 दिसम्बर 26.3 5.0 २३.६ ७.८
27 दिसम्बर 23.9 4.2 २३.५ ६.५
28 दिसम्बर 23.9 5.2 २२.५ ५.५
29 दिसम्बर 28.5 6.6 २१.४ ४.१
30 दिसम्बर 27.0 8.8 23.4 4.2
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो