scriptमंडी सचिव की लापरवाही, रिन्यूवल नहीं हो पाए लायसेंस | Work in mandi without license and hammer | Patrika News

मंडी सचिव की लापरवाही, रिन्यूवल नहीं हो पाए लायसेंस

locationटीकमगढ़Published: Feb 25, 2020 08:01:34 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

कृषि उपज मंडी में हम्माल और तुलावट वर्षो से बगैर लायसेंस के कार्य कर रहे है।

Work in mandi without license and hammer

Work in mandi without license and hammer


टीकमगढ़.कृषि उपज मंडी में हम्माल और तुलावट वर्षो से बगैर लायसेंस के कार्य कर रहे है। जिनका लायसेंस वर्षो से रिन्यूवल नहीं हो पाए है। अगर अचानक कोई हादसा होता है तो उन्हें सरकारी योजनाओंं का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिसकी लापरवाही मंडी सचिव की बताई जा रही है। मामले को लेकर हम्मालों और तुलावटों द्वारा फार्मो को जमा किया गया है। लेकिन पुलिस बेरीफिकेशन नहीं हो पा रहा है।
मंडी में ३०५ से अधिक हम्माल और १२० तुलावट के लोग कार्य करते है। उनके द्वारा सभी सीजनों में कार्य किया जाता है। लेकिन सरकारी सुविधाएं उन्हें सिर्फ लायसेंस के आधार पर ही मिलती है। लेकिन उनके लायसेंस एक्सपायर हो गए है। नवीन पंजीयन के लिए एक वर्ष पहले फार्मो को जमा किया था। लेकिन तबसे आज तक मंडी कार्यालय में नवीन पंजीयन नहीं आ पाए है। जिसके कारण सरकारी योजनाओंं के लिए परेशानियो ंका सामना करना पड़ रहा है।
ढाई़ वर्ष से नहीं मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
हम्मालों का कहना है कि मंडी में हम्मालों को ढाई साल से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। सभी हम्माल अपनी जान पर खेलकर मंडी में काम कर रहे है। लायसेंसों के लिए मंडी कार्यालय से रसीदें कटवाकर फार्माे को जमा किया गया है। मंडी प्रशासन की लापरवाही के कारण उनके लायसेंस रिन्यूवल नहीं हो पाए है।
हम्मालों के पास अस्थाई भी नहीं है लायसेंस
परिवार के भरण पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि उपज मंडी में हम्माल अपनी पीट पर बोरी रखकर दिनभर में पसीना-पसीना हो जाते है। इसके बाद भी उनके लायसेंसों का रिन्यूवल नहीं किया गया। इसके साथ उनका अस्थाई लायसेंस भी नहीं बनाए गए। जिसके कारण हम्मालों को बगैर लायसेंस के अपनी जान को जोखिम में डालकर कृषि उपज मंडी में काम करना पड़ रहा है।

३०५ हम्माल और १२० है तुलावट
कृषि उपज मंडी में हम्मालों के ३०५ लायसेंस पांच वर्ष के लिए बनाए गए थे। यह लायसेंस डेढ़ से दो वर्ष पूर्व एक्सपायर हो गए है। इसके बाद मंडी प्रशासन द्वारा उनके लायसेंसों को रिन्यूवल नहीं किया जा रहा है। वहीं तुलावट के १२० लायसेंस पांच वर्ष के लिए बनाए गए है। सभी तुलावटों के लायसेंसों को रिन्यूवल किया गया है। लेकिन ४० से अधिक तुलावट ६० वर्ष से अधिक की उम्र में तुलावट का कार्य कर रहे है। जो नियमों के विरू द्ध है।
इनका कहना
हम्माल, तुलावट और व्यापारियों के लायसेंस मार्च में रिन्यूवल के लिए फार्मो को जमा किया जाएगा। इसके साथ ही जो पूर्व में लायसेंस एक्सपायर हो गए है। उन्हें जल्द ही रिन्यूवल किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। हालांकि में अभी छुट़्टी पर हूं।
ओपी लक्ष्यकार सचिव कृषि उपज मंडी टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो