scriptगेंहू खरीदी में होगी किसानो की बल्ले बल्ले | Workers will get work along with ware house | Patrika News

गेंहू खरीदी में होगी किसानो की बल्ले बल्ले

locationटीकमगढ़Published: Feb 12, 2020 03:25:02 pm

Submitted by:

akhilesh lodhi

निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में रबी फसल की चमक को देखते हुए ५ लाख से अधिक क्विंटल अनाज खरीदनेकी तैयारी है।

 Workers will get work along with ware house

Workers will get work along with ware house


टीकमगढ़.निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में रबी फसल की चमक को देखते हुए ५ लाख से अधिक क्विंटल अनाज खरीदनेकी तैयारी है। जिससे एक ओरकिसानोंकोलाभ होगा तो वहींश्रमिकों को रोजगार दिया जाएगा। पिछले वर्ष १९ लाख अनाज खरीदा गया था। इस बार २५ लाख क्विंटल अनाज खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार ६ लाख टन अधिक खरीदी होने की ैयारियो के लिए कैप के लिए भूमि आवंटन कराने मेंप्रशासन लगा हुआ है।
पिछले वर्ष समर्थन मूल्य के तहत १९ लाख ४६ हजार ३०० क्विंटल अनाज को खरीदा गया था। किसानों को अधिक लाभ देने के उद्देश्य से शासन ने इस बार ५ लाख ५३ हजार ७०० क्विंटल अधिक अनाज खरीदी के निर्देश दिए है। २५ लाख क्विंटल अनाज रखने के लिए वेयर हाउस प्रबंधन और खाद्य विभाग दलहन और तिलहन के अनाज का उठाव कर रहा है। जिसमें नए कैप बनाने और पुराने कैपों की क्षमता को बढाने की बात की जा रही है। इसके साथ ही गोदामों को भी खाली कराया जा रहा है। वहीं किसानों को अनाज को लाभ पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।
कम होता था किसानों का पंजीयन
पिछले वर्ष किसानों के पंजीयन पर कम ही अनाज डाला जाता था। लेकिन इस बार किसानों के पंजीयन पर अनाज को बढ़ा दिया है। जिसके कारण किसान अपना अनाज व्यापारियों को न बेचकर समर्थन मूल्य में बेचकर लाभ पा सके। इसके साथ ही श्रमिक स्तर के लोगों को रोजगार मिल सके। इसके उद्देश्य से शासन ने भण्डारण के साथ खरीदी के आंकड़े बढ़ा दिए है।
इन वेयर हाउसों को किया गया चिन्हित
भण्डारण बढऩे के आदेश के बाद जिले के वेयर हाउसों को चिन्हित किया जा रहा है। जहां शॉर्ट फाल की प्रतिपूर्ति के लिए जतारा, टीकमगढ़ बडौरा घाट, बडागांव धसान, कैप निर्माण किए जा रहे है। इसके साथ ही कैप के लिए बड़ौरा घाट, मवई बडागांव धसान के बसगोई में भूमि आवंटित की जा रही है। इसके बाद पलेरा, निवाड़ी के कैपों में वृद्धिकर एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कम्पनी के अतिशेष गेहूं और नेफेड के दलहन, तिलहन की जगह खाली होने पर पूति की जा
सकती है।
यह की जा रही खाली जगह
जिले के सरकारी वेयर हाउसों में १० लाख क्विंटल, नए क ैप में ११ लाख क्विंटल, पुराने कैपों की क्षमता बढ़ाने में ३ लाख क्विंटल और निजी गोदामों में १ लाख क्विंटल की जगह बनाई जा रही है।
फैक्ट फाइल
पिछले वर्ष २०१९-२० में कुल भण्डारण – १९४६३०० क्विंटल
इस वर्ष २०२०-२१ में कुल भण्डारण – २५००००० क्विंटल
पिछले वर्षसे अधिक – ५५३७०० क्विंटल
इनका कहना
कलेक्टर के निर्देश पर उपार्जन भण्डारण की व्यवस्थाएं की जा रही है। कैप के लिए कई जगहों पर भूमि का आवंटन किया जा रहा है। इसके साथ ही वेयर हाउसों में रखा दलहन और तिलहन के अनाज को सुरक्षित रखा जाएगा। ३१ मार्च के पहले रबी के अनाज को रखने के लिए जगह बनाई जाएगी।
डीएस सिसोदिया जिला प्रबंधक मप्र वेयर हाउस एवं लॉजिरिटक्स कॉर्पोरेशन टीकमगढ़।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो