scriptHomemade Slippers DIY: पुरानी चप्पल भी लगेगी नई जैसी | Homemade Slippers DIY In Hindi | Patrika News

Homemade Slippers DIY: पुरानी चप्पल भी लगेगी नई जैसी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 30, 2021 01:57:38 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

Homemade Slippers DIY: जीवन में समय-समय पर नयापन बेहद आवश्यक होता है। हम सभी एक ही काम को बार-बार करते हुए जरूर बोरियत सी महसूस करने लगते हैं। नई वस्तुओं का उपयोग करना हर किसी को अच्छा लगता है लेकिन इसके लिए पुरानी वस्तुओं को बार-बार फेंका नहीं जा सकता। अगर आप भी अपनी पुरानी चप्पलों अथवा जूतों को नया जैसा बनाना चाहती हैं तो यह घरेलू नुस्खे आपके जरूर काम आएंगे। और लोग आपकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।

sandals_diy.jpg

नई दिल्ली। Homemade Slippers DIY: कपड़े हों या चप्पल-जूते, बार-बार इस्तेमाल करने के बाद पुराने लगने लगते हैं और हमें उनसे बोरियत हो जाती है। नई वस्तुएं किसे अच्छी नहीं लगती परंतु आए दिन नई चीजों की खरीदारी संभव नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे घर पर ही आप अपनी पुरानी चप्पलों या जूते को अलग रूप देकर उन्हें फिर से नया जैसा बना सकते हैं।

• अगर आप की चप्पलें सामान्य है तो घर पर रखे कुछ पुराने मोतियों को चिपकाकर और रंग-बिरंगी रिबन की मदद से उन्हें सजा सकते हैं। जिससे यह आकर्षक और नवीन दिखेंगी।

यह भी पढ़ें:

• इसके अलावा अगर आप नहीं सैंडल नहीं खरीदना चाहते हैं तो अपनी हील वाली सैंडल को अलग दिखाने के लिए बाजार से विभिन्न रंगों और डिजाइन की केवल हील ही खरीद सकते हैं। यह ना केवल आपकी सैंडल को नया लुक देंगे बल्कि आप अपने कपड़ों के रंगों के अनुसार भी इन्हें बदल बदल कर पहन सकते हैं।

• अगर आप अपनी चप्पल के एक ही रंग से बोरियत महसूस कर रहे हैं तो फेविकोल और ग्लिटर रंग की मदद से इन्हें चमक और नया रंग दे सकते हैं। आपको बस इतना करना यह होगा कि सैंडल के ऊपरी भाग की तरफ फेविकोल लगा कर उस पर अपने मनचाहे रंग का ग्लिटर छिड़क दें और सूखने दें।

• घर पर रखी हुई उनकी मदद से भी चप्पलों को सजाया जा सकता है। इसके लिए अपने मनपसंद रंग की ऊन लें और फेविकोल की मदद से चप्पल की तनी पर लपेटते जाएं। इसके बाद सूखने पर मोतियों या छोटे प्लास्टिक के फूलों से सजा लें। तैयार है नई चमचमाती हुई चप्पल।

• अगर आपके जूतों का रंग फीका हो गया है या आप सादा जूते पहनकर पक चुके हैं तो घर पर पड़े हुए बेकार स्टोन की मदद से उन्हें नया और फंकी लुक दे सकते हैं।

• अगर आपके पास कोई फटी हुई जींस है जिसे आप दोबारा नहीं पहनेंगे तो उससे भी आप अपने जूतों को नया रूप दे सकते हैं। इसके लिए जींस का एक टुकड़ा जूते के आकार का काट लें और सुई धागे की मदद से सिलकर जूते के ऊपरी भाग को ढक दें। तैयार है आपके डेनिम जूते।

sandals_diy.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो