script

होली के सांग ’10 लाख मांगे दहेजवां GST जोड़ के’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Published: Feb 17, 2018 03:56:44 pm

Submitted by:

Amit Singh

बता दे कि हर साल सामाजिक मुद्दों को आधार बना कर होली अल्बम में अपनी आवाज देने वाले जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस बार होली पर दहेज-प्रथा पर न

10 Lakh Babu Tohar Mangele Dahejawa Upper Se GST Jod Ke Trending onNET

10 Lakh Babu Tohar Mangele Dahejawa Upper Se GST Jod Ke Trending onNET

होली और फिल्म जगत का अापस में एक पुराना नाता है। होली आते ही पूरा फिल्म जगत जैसे इसके रंग में ही रंग जाता है। खास तौर पर भोजपुरी सिनेमा। यहां तो महीनों पहले से फिल्मों से लेकर गाने तक रिलीज होने शुरु हो जाते हैं। भोजपुरी के सुपरस्टार होली के मौके पर अपना नया गाना लेकर आ चुके हैं। गाना भी कोई आम नही बल्कि काफी खास है। गाने के बोल है 10 लाख मांगे दहेजवां GST जोड़ के।बता दें कि होली के मौके पर रिलीज हुआ ये गाना कुछ ही देर में वायरल हो गया है। बता दें कि इस गाने निरहुआ के साथ आम्रपाली भी नजर आ रही है। काफी समय बाद ये जोड़ी एक साथ किसी गाने में साथ आ रही है। इस वीडियो को अब तक करीब १९ लाख लोगों ने यू ट्यूब पर देख लिया है।

बता दे कि हर साल सामाजिक मुद्दों को आधार बना कर होली अल्बम में अपनी आवाज देने वाले जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस बार होली पर दहेज-प्रथा पर निशाना साधा है। इस एलबम का ऑडियो हिट होने के बाद उन्होंने अपनी संगीत निर्माण कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के द्वारा गाने का वीडियो बाजार में उतारा है।

इस वीडियो की सबसे अहम बात ये है कि इस वीडियो को खुद निरहुआ ने डायरेक्ट किया है और पप्पू खन्ना ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो की शुरुआत भोजपुरी के दो बड़े कलाकार मनोज सिंह टाईगर और एंटी हीरो संजय पांडे बीच के बातचीत से शुरू होती है जिसमें उनसे शादी के बदले 10 लाख रु की मांग की है।लेकिन खास बात दहेज नही है खास बात है कि दहेज जीएसटी जोड़ के मांगा जा रहा है।

इस एल्बम में निरहुआ के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस एल्बम के निर्माता प्रवेश लाल यादव हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। होली के इस गीत को प्यारे लाल यादव ने लिखा है।

ट्रेंडिंग वीडियो