script

प्रभास के बाद साउथ की इस एक्ट्रेस ने डेली वेजेज वर्कर्स के लिए उठाया बड़ा कदम, दिए इतने लाख रुपए

locationमुंबईPublished: Apr 07, 2020 02:55:41 pm

रजनीकांत और प्रभास के बाद इस साउथ एक्ट्रेस ने डेली वेजेज वर्कर्स के लिए दान किए इतने लाख रुपए…
 

nayanthara

nayanthara

कोरोना वायरस से देश को बचाने की मुहिम अब तक बाहुबली प्रभास, चिरंजीवी, कमल हासन, पवन कल्याण जैसे कैसे बड़े सेलेब्स दान के लिए आगे आ चुके हैं। अब इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा nayanthara का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने साउथ की फिल्मों के कर्मचारी संघ को 20 लाख रुपए दान दिया है। अन्य बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स की तरह अपने कर्तव्य निभाते हुए नयनतारा भी लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं।

 

nayanthara

नयनतारा से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डेली वर्कर्स को रजनीकांत, विजय सेतूपति, सूर्या और कई कलाकारों ने दान दिया था। बता दें, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने फिल्म फेडरेशन के एक लाख सदस्यों को 1 महीने का मुफ्त राशन देने का ऐलान किया था।

 

nayanthara

कोरोना तेजी से भारत में अपने पैर पसार रहा है। अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है और 4065 लोग इसके संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है। पिछले 24 घंटों में इससे 32 लोगों की मौ हो चुकी है। देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो