टॉलीवुड

अनुष्का शेट्टी का दिल प्रभास नहीं इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है, जाने कौन है वो?

अनुष्का शेट्टी का दिल प्रभास नहीं इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है, जाने कौन है वो?

Nov 11, 2017 / 01:50 pm

dilip chaturvedi

anushak shetty

बाहुबली से पहले साउथ की दिग्गज अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी को हिंदी दर्शक शायद हीजानते रहे हों, लेकिन जब से उनकी फिल्म बाहुबली 2 आई है और प्रभास से उनकानाम जुड़ा है, तब से अनुष्का हिंदी दर्शकों की आंख का तारा बन गई हैं। उनकी हर खबरपर उनके फैंस की नजर होती है। पिछले कुछ समय से इस खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी के अफेयर के चच हा किसी ने सुने होंगे। बाहुबली 2 में उनके को-स्टार रहे प्रभास के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें काफी आ रही हैं. लेकिन हाल ही अनुष्का ने साफ तौर पर बता दिया कि उनका दिल किसी और शख्स के लिए धड़कता है।

ये शख्स कोई बॉलीवुड सितारा नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम का एक जाना मानाखिलाड़ी है, जिसके लुक्स की करोड़ों लड़कियां दीवानी रह चुकी हैं। जी हां, हम बाम कर रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की, जिनके लिए अनुष्का जान छिड़कती हैं।बता दें कि एक अनुष्का ने हाल ही दिए अपने एक अंटरव्यू अपने इस क्रश का खुलासा किया।

 

दरअसल बातचीत के दौरान जब अनुष्का से उनके पसंदीदा क्रिकेटरके बारे में सवाल पूछा गया, तो जवाब में अनुष्का ने बताया कि उन्हें राहुल द्रविड़ बेहद पसंद हैं। अनुष्का ने बताया कि शुरुआत से ही द्रविड़ पर उन्हें क्रश रहा। ये क्रश इतना जोरदार था कि एक समय तो अनुष्का को द्रविड़ से मोहब्बत ही हो गई।

इसमें कोई दोराय नहीं कि ‘द वॉल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर राहुल द्रविड कई सालों से लाखों लड़कियों की पसंद रह चुके हैं। उनका खेल और उनकी स्माइल कई लड़कियों को अपना दीवाना बना चुकी है। लेकिन जहां तक अनुष्का और द्रविड़ के मामला है, तो आकर्षण एक तरफा नहीं है, क्योंकि राहुल द्रविड़ भी अनुष्का को बहुत पसंद करते हैं…हां, यह दीगर है कि वो अनुष्का को बतौर कलाकार पसंद करते हैं। वहीं, दूसरी ओर अनुष्का शेट्टी ने हाल ही साफ किया कि प्रभास और वो सिर्फ अच्छे दोस्त और सह-अभिनेता हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। इससे भी साफ हो जाता है कि प्रभास की शादी किसी और लड़की से होने वाली है, जिसके बारे में कहा जाता है कि उनकी उस लड़की से सगाई भी हो चुकी है।

 

 

 

Home / Entertainment / Tollywood / अनुष्का शेट्टी का दिल प्रभास नहीं इस क्रिकेटर के लिए धड़कता है, जाने कौन है वो?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.