scriptबाहुबली जोड़ी के अफेयर की फिर उड़ी खबरें, प्रभास को रात के 3 बजे फोन करती हैं अनुष्का शेट्टी | Anuskha Shetty Speaks Up on Relationship with Bahubali Actor Prabhas | Patrika News

बाहुबली जोड़ी के अफेयर की फिर उड़ी खबरें, प्रभास को रात के 3 बजे फोन करती हैं अनुष्का शेट्टी

locationनई दिल्लीPublished: Mar 18, 2020 03:27:12 pm

Submitted by:

Soma Roy

Prabhas and Anuskha Shetty Affair : साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रभास के साथ अपनी बांडिंग को लेकर बताई कई चीजें
15 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं अनुष्का और प्रभास

bahubali.jpg

Prabhas and Anuskha Shetty Affair

नई दिल्ली। फिल्म बाहुबली (Baahubali) से बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने वाली सुपरहिट जोड़ी प्रभास (Prabhas) और अनुष्का शेट्टी (Anuskha Shetty ) के अफेयर की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में अनुष्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि प्रभास से उनकी बॉडिंग इतनी जबरदस्त है कि वो उन्हें रात के 3 बजे कॉल करने से भी नहीं हिचकती हैं। वो घंटों उनसे बात कर सकती हैं। हालांकि उन्होंने बाहुबली एक्टर प्रभास को महज अपना बेस्ट फे्रंड बताया।
सपना चौधरी की गुपचुप सगाई की खबरों के बाद वीर साहू के बारे में फैंस जानने को बेकरार, कौन हैं हरियाणा का ये जाट मुंडा?

दोनों की ट्यूनिंग के बारे में अनुष्का ने बताया कि वो प्रभास को पिछले 15 साल से जानती हैं। चूंकि उनका नेचर काफी एक जैसा है इसलिए वे अच्छा बांड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभास और वो सिंगल है और मूवी बाहुबली में उनकी जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसीलिए अक्सर उनके अफेयर की खबरें सामने आती रहती है, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं है। वे महज एक अच्छे दोस्त हैं।
prabhas.jpg
अनुष्का आगे कहती हैं, हम दोनों ही ऐसे इंसान हैं जो अपने इमोशन्स को छुपा नहीं पाते हैं। इसलिए जो दिल में होता है वही बोल देते हैं। ऐसे में अगर हम रिलेशनशिप में होते हैं तो बिल्कुल इसे सबसे शेयर करते। इसमें छुपाने वाली कोई बात नहीं है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले अनुष्का की शादी की अफवाह भी खूब उड़ी थी। सुनने में आया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ एक क्रिकेटर से शादी करने वाली हैं। हालांकि उन्होंने इस बात से भी इंकार किया। अनुष्का का कहना है कि जब सही इंसान मिलता है तो शादी होने में देर नहीं लगती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो