मधु के ससुर यानी भारती के पिता ने अभिनेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार भारती के पिता ने मधु प्रकाश के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। वहीं इसके बाद मधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ये सामने आ चुका है कि मधु को भारती ने फोन पर भी आत्महत्या करने की धमकी दी थी।
खबरों के अनुसार, भारती मधु के घर लेट आने की वजह से परेशान रहा करती थी। देर रात तक मधु का शूटिंग करना भारती को अच्छा नहीं लगा रहा था। इस वजह से दोनों के बीच काफी झगड़े हुआ करते थे। भारती हैदराबाद में अपने सास-सुसर के साथ रहती थी। भारती मधु के घर लेट आने की वजह से परेशान रहा करती थी। देर रात तक मधु का शूटिंग करना भारती को पसंद नहीं था। इस वजह से दोनों के बीच काफी झगड़े हुआ करते थे। भारती हैदराबाद में अपने सास-सुसर के साथ रहती थी।