मनोरंजन

सुशांत केस में बड़ा खुलासा करने वाले भोजपुरी सिंगर सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, गर्दन में आई है गंभीर चोट

मशहूर भोजपुरी एक्टर और सिंगर सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उनकी गर्दन पर चोट लगी है। गाड़ी में उनके साथ चार लोग मौजूद थे। जिन्हें गंभीर चोटें लगी है। सभी को दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Sep 19, 2020 / 06:18 pm

Shweta Dhobhal

Bhojpuri actor and singer Sunil Chaila has become an accident in Bihari’s car

नई दिल्ली। साल 2020 सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों पर भारी साबित होता हुआ नज़र आ रहा है। एक के बाद एक कई एक्ट्रेस के साथ हादसे होते जा रहे हैं। इस बीच खबरें सामने आ रही हैं कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें उनकी गर्दन पर चोट लगने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है गाड़ी में उनके साथ दो लोग और मौजूद थे। उन्हें अभी दिल्ली के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार को पटना से दिल्ली की ओर लौटते हुए हुआ है। उनकी कार यमुना एक्सप्रेसवे से गुज़रते हुए हादसे का शिकार हो गई। उनके साथ गाड़ी में चार लोग मौजूद थे। जिन्हें हादसे में गंभीर चोट आई है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद सभी को पहले इलाके में मौजूद अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें बीते दिन यानी कि गुरुवार को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

आपको बता दें सुशांत केस में भोजपुरी एक्टर सुनील छैला बिहारी ने बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था किसी गैंग की तरफ से सुशांत को काफी समय से धमकियां मिल रही हैं। जिसकी वजह से वह अक्सर परेशान रहते थे और अपना फोन नंबर बदलते रहते थे। सुशांत 50 सिम के बदल चुके थे। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Home / Entertainment / सुशांत केस में बड़ा खुलासा करने वाले भोजपुरी सिंगर सुनील छैला बिहारी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, गर्दन में आई है गंभीर चोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.