scriptनाग और इंसान के बीच बेजोड़ ‘लव ट्राएंगल’ है फिल्म ‘चना जोर गरम’ | Patrika News
टॉलीवुड

नाग और इंसान के बीच बेजोड़ ‘लव ट्राएंगल’ है फिल्म ‘चना जोर गरम’

5 Photos
6 years ago
1/5

भोजपुरी फिल्म ‘चना जोर गरम’ आज बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म 'नेहाश्री एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बनी है। इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं अभिनेता प्रमोद प्रेमी। वहीं इस फिल्म् की अभिनेत्री हैं नेहा श्री। नेहा श्री एक्टर होने के साथ सह निर्माता भी हैं।

2/5

इस फिल्म के वितरक हैं संजीव कुमार। संजीव कुमार ने पटना में आर. डी. मोशन पिक्चर्स कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि ‘चना जोर गरम’ फिल्म एक नाग-नागिन पर आधारित कहानी है।

3/5

इस फिल्म की कहानी बाकी नागों पर बनी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग और मनोरंजक होगी। इस फिल्म में पूनम दुबे इच्छाधारी नागिन के रूप में हैं, जबकि फिल्म में नेहा श्री एक दमदार किरदार में नजर आएंगी।

4/5

फिल्म की अभिनेत्री और सह निर्माता नेहा श्री इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म बॉक्स-आफिस पर धमाल मचाएगी।

5/5

अभिनेता प्रमोद फिल्म ‘चना जोर गरम’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं। फिल्म में दर्शकों को नाग और इंसान के बीच बेजोड़ ‘लव ट्राएंगल’ देखने को मिलेगा।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.