मनोरंजन

Happy B’day: फिल्मी करियर में विवादों से घिरे रहे हैं Pawan Singh, बीवी की मौत का भी लग चुका है आरोप

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ( Pawan Singh Birthday ) का है जन्मदिन
सॉन्ग ‘लॉलीपॉप’ ( Lolipop ) ने दिलाई दी थी खूब लोकप्रियता
सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) भी लगा चुकी हैं करियर खत्म करने का आरोप

Jan 07, 2021 / 05:03 pm

Shweta Dhobhal

Bhojpuri Singer Actor Pawan Singh Life Unknown Facts

नई दिल्ली। आज भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ( Pawan Singh Birthday ) का 35वां जन्मदिन है। उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ है। उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करते हुए करीबन 15 साल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी करियर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। सिंगर पवन सिंह जितना अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उतना ही वह विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। चलिए आज आपको उनको बतातें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

यह भी पढ़ें

कंगना के बाद BMC ने दर्ज की Sonu Sood के खिलाफ शिकायत, बचाव के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट जाने की कही बात

‘लॉलीपॉप’ ( Lollipop ) के लिए विवादों में फंसे थे पवन सिंह

‘लॉलीपॉप’ ( Lollipop Song ) गाने ने देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं। इसी गाने की वजह से पवन सिंह विवादों ( Pawan Singh Controversy ) में घिर गए थे। लोगों ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यह डबल मीनिंग गाना बनाया है।

Pawan Singh

अश्लीलता फैलाने का लगा आरोप

पवन सिंह ने एक गाना बनाया था। जिसका नाम था ‘सनिया मिर्जा के कट नथुनिया’। इस गाने को लेकर उन पर आरोप लगाया गया था कि वह समाज में अश्लीलता फैला रहे हैं। इस बात पर उन्होंने कहा था कि लोगों को अपनी सोच बदले की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें

डॉक्टर की क्लिनिक के बाहर Ranbir Kapoor को देख फैंस हुए परेशान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Pawan Singh

पत्नी कर लिया था सुसाइड

पवन सिंह तब भी सबसे ज्यादा सुर्खियों में आए थे। जब उनकी पहली पत्नी नीलम ( Pawan Singh Wife Neelam Suicide ) ने सुसाइड कर लिया था। उनकी पत्नी 8 मार्च 2015 को मुंबई के फ्लैट में मृत पाई गई थीं। लोगों ने इसका जिम्मेदार भी पवन सिंह को ठहराया था।

 

Akshara Singh

गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने लगाए थे गंभीर आरोप

पहली पत्नी के देहांत के बाद पवन सिंह ने का नाम अक्षरा सिंह ( Akshara Singh ) संग भी जोड़ा गया। बताया जाता है कि पवन और अक्षरा काफी ( Akshara Pawan Relastionship ) लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी थे। एक इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा था कि पवन सिंह उनका ऐक्टिंग और सिंगिंग करियर बर्बाद करना चाहते थे। इसके अलावा उन्होंने पवन सिंह पर खुद को जान से मरवाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।

Pawan Singh

फैंस के बीच छाए रहते हैं

पवन सिंह अपने स्टाइल की वजह से भी लोगों के बीच काफी चर्चाओं में रहते थे। वह समय-समय पर फैंस को थैंक्यू मैसेज भी करते थे। यही वजह है कि उनके फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई देते हैं।

Home / Entertainment / Happy B’day: फिल्मी करियर में विवादों से घिरे रहे हैं Pawan Singh, बीवी की मौत का भी लग चुका है आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.