script‘जो ना बोले जय श्री राम…’ गाना पड़ा भारी, विवादित बोल के चलते गायक, गीतकार और प्रोड्यूसर को लिया हिरासत में | Bhojpuri singer Varun Bahar police custody for controversial video | Patrika News

‘जो ना बोले जय श्री राम…’ गाना पड़ा भारी, विवादित बोल के चलते गायक, गीतकार और प्रोड्यूसर को लिया हिरासत में

locationमुंबईPublished: Jul 27, 2019 05:12:41 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

विवादित गाने के गायक वरुण बहार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा तीन अन्य लोगों को …

Varun Bahar

Varun Bahar

भोजपुरी सिंगर वरुण बहार इन दिनों अपने विवादित गाने ‘जो ना बोले जय श्री राम…’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। इस गाने चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले स्थित उनके घर से वरुण बहार को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बहार के तीन मिनट के इस गाने ने हिंसा भड़काने, अल्पसंख्यक समुदायों की भीड़ को बढ़वा देने और गाने के माध्यम से उकसाने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। देशभर में उनके खिलाफ कई एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गईं है।

Varun Bahar
हजरतगंज थाने के एसएचओ ने बताया, ‘विवादित गाने के गायक वरुण बहार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। उसके अलावा तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।’ वरुण के अलावा गाने के प्रोड्यूसर राजेश वर्मा, गीतकार संतोष यादव और मुकेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।
Varun Bahar

बता दें कि गाने के प्रोड्यूसर राजेश वर्मा ने पहले ही इस विवादित गाने के लिए माफी मांग ली थी और गाने को यूट्यूब चैनल से भी हटा दिया था। हालांकि वरुण बहार ने सफाई दी थी कि यह गाना किसी को आहत नहीं करता है, लोग और मीडिया बेवजह पीछे पड़े हैं। उन्होंने हिंदूवादी संगठनों से अपील की थी कि वह उनका समर्थन करें। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब वरुण बहार ने ऐसा कोई गाना गाया हो। इससे पहले उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर ’44 के बदले 444′ और DJ बजाओ मोदी योगी की सरकार है जैसे कई गाने भी गाए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो