scriptखेसारीलाल यादव ने कहा- बात नहीं माना तो श्मशान घाट जाना होगा, देखें अन्य भोजपुरी स्टार्स के लॉकडाउन पर संदेश | Bhojpuri stars reaction on Lockdown extension till 3rd May 2020 | Patrika News

खेसारीलाल यादव ने कहा- बात नहीं माना तो श्मशान घाट जाना होगा, देखें अन्य भोजपुरी स्टार्स के लॉकडाउन पर संदेश

locationमुंबईPublished: Apr 14, 2020 08:00:19 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देशभर में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद भोजपुरी फिल्म कलाकारों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें।

भोजपुरी स्टार्स

भोजपुरी स्टार्स

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सितारों ने कोरोना वायरस से संक्रमण से बचने के लिये लोगों को घर में रहने के लिये संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संबोधन में देशभर में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद भोजपुरी फिल्म कलाकारों ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें। स्टार्स ने पांच मिनट का वीडियो जारी कर लोगों को सन्देश दिया है।

खेसारीलाल यादव ने कहा- बात नहीं माना तो श्मशान घाट जाना होगा, देखें अन्य भोजपुरी स्टार्स के लॉकडाउन पर संदेश

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘हम सभी लॉकडाउन में हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और इस जंग में जीत रहे हैं। भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने कहा, ‘कोरोना हारेगा। भारत जीतेगा। बस आप लोगों को घर में रहना है। मेरी यही गुजारिश है। जय हिंद।’

खेसारीलाल यादव ने कहा- बात नहीं माना तो श्मशान घाट जाना होगा, देखें अन्य भोजपुरी स्टार्स के लॉकडाउन पर संदेश

खेसारीलाल यादव ने कहा,’कोरोना को हरा कर देश को बचाना है। अगर बात नहीं माना तो शमशान घाट जाना होगा।’ दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा, ‘कोरोना को हराना है। देश को जीतना है। घर पर रहें। सुरक्षित रहें।’

पवन सिंह ने कहा, ‘कोरोना से लड़ाई में पूरा विश्व भारत की एकजुटता को देख रहा है, जब हम कोरोना से मजबूती से लड़ रहे हैं।’ अंजना सिंह ने कहा, ‘हम सब मिलकर कोरोना को हरायें देश को जितायें। स्‍टे होम, सेव कंट्री।’ गुंजन पंत ने कहा, पहुंच गई है गिनती हजारों में, इसे लाख मत होने दो रूक जाओ अपने घरों में, वतन को राख न होने दो।’ पाखी हेगड़े ने कहा, ‘मेरी एक ही गुजारिश देशवासियों से है। कोरोना को हमें हराना है। देश को जितना है।’

View this post on Instagram

Good morning 😘 #poonamdubey

A post shared by Poonam Dubey 👑 (@poonamdubeyofficial) on

इनके साथ कुणाल सिंह, विनय आनंद, स्‍मृति सिन्‍हा, के. के. गोस्‍वामी,सीमा सिंह, सौरभ कुमार, साधिका रणधावा, ऋतु सिंह, पूनम दुबे, अनारा गुप्‍ता, शुभम तिवारी,आदित्‍य ओझा, प्रेम सिंह, भावना भरतवाल, रोहित सिंह मटरू, सी पी भट्ट, दीपक सिन्‍हा, पायस पंडित, नेहाश्री, ग्लोरी मोहन्ता और संजय भूषण पटियाला ने भी वीडियो संदेश जारी कर कोरोना की लड़ाई में लोगों से अपने घरो में रहने की अपील की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो