scriptभोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav के न्यू सॉन्ग ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को आया पसंद | Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav New Song Trending On Social Media | Patrika News

भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav के न्यू सॉन्ग ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को आया पसंद

locationनई दिल्लीPublished: Apr 27, 2020 05:52:31 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav ) का नया गाना हुआ सुपरहिट
‘हंगामा पूरा हॉल में होई’ ( Hungama Pura Hall Mein Hoi ) गाने को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया यूट्यूब पर

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav New Song Is Out

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav New Song Is Out

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट गानों ( Bhojpuri Superhit Songs ) से धूम मचाने वाले खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav latest Song ) के नए गाने ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। वैसे खेसारी भोजपुरी सिनेमा में अपने एकदम गजब अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं। वहीं उनका मजेदार अंदाज उनके लेटेस्ट सॉन्ग में भी दिखाई दे रहा है।

hug.jpg

दरअसल, खेसारी लाल यादव का न्यू सॉन्ग ‘हंगामा पूरा हॉल में होई’ ( Hungama Pura Hall Mein Hoi ) गाने ने यूट्यूब पर तबाही मचा दी है। गाने में इस बार खेसारी का माइकल जैक्सन ( Michael Jackson ) अंदाज देखने को मिल रहा है। जी हां, खेसारी गाने में माइकल के कई स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने सिंगर इंदु सोनाली ( Singer Indu sonali ) संग गाया है। साथ ही गाने को अविनाश झा ( Avinash Jha ) ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यूट्यूब पर गाने को अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो