scriptफैन की दीवानगी,इस सुपरस्टार के चंद मिनटों का सीन देखने के लिए खर्च किए 1 लाख रुपए | crazy fan of ambareesh buys movie tickets in rupees 1 lakh | Patrika News

फैन की दीवानगी,इस सुपरस्टार के चंद मिनटों का सीन देखने के लिए खर्च किए 1 लाख रुपए

locationमुंबईPublished: May 30, 2019 01:38:04 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

इस फिल्म में अंबरीश ने भी कैमियो किया था। फिल्म का नाम ‘अमर’ है। यह फिल्म कर्नाटक में 31 मई को रिलीज होगी।

South actor ambareesh

South actor ambareesh

कभी-कभी फैंस अपने सुपरस्टार्स के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसा ही दीवानापन एक फैन ने अपने चहेते स्टार के लिए दिखाया है। उस फैन ने अपने सुपरस्टार की फिल्म का टिकट 1 लाख रु में खरीदा है। साउथ सुपरस्टार अंबरीश का निधन पिछले वर्ष 24 नवंबर, 2018 को हुआ था। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। अब अंबरीश का बेटा अभिषेक जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाला है। इस फिल्म में अंबरीश ने भी कैमियो किया था। फिल्म का नाम ‘अमर’ है। यह फिल्म कर्नाटक में 31 मई को रिलीज होगी।

 

फैन की दीवानगी,इस सुपरस्टार के चंद मिनटों का सीन देखने के लिए खर्च किए 1 लाख रुपए
निधन से पहले अंबरीश ने इस फिल्म में अपना अंतिम सीन दिया था। ऐसे में उनके एक फैन ने इस फिल्म के पहले शो की पहली टिकट 1 लाख रुपए में खरीदी है। इस फैन का नाम मंजूनाथ है। मंजूनाथ देवनगरी के रहने वाले हैं। उन्होंने 1 लाख रुपये का वो चेक दिखाया है, जिसके बदले में उन्होंने टिकट खरीदी है। उन्होंने यह फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के नाम दिया है।

 

फैन की दीवानगी,इस सुपरस्टार के चंद मिनटों का सीन देखने के लिए खर्च किए 1 लाख रुपए

फिल्म ‘अमर’ में अंबरीश ने कैमियो रोल प्ले किया था। फिल्म के डायरेक्टर नागशेखर ने कहा, ‘मैं किसी तरह लीजेंड अंबरीश के साथ एक सीक्वेंस कर पाने में कामयाब रहा हूं। अंबरीश के द्वारा किया गया ये सीन उनके कॅरियर का आखिरी सीन है। उन्होंने अपने बेटे की फिल्म का फर्स्ट हाफ देखा था। क्योंकि फिल्म एक बाइकर की कहानी है तो वह ये जानने के लिए भी उत्सुक थे कि क्या उनके बेटे ने अच्छी तरह से बाइक चलाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो