scriptसपना चौधरी ने स्टेज पर चलाई गोली, घायल हुए फैंस ! | Dance Video of Sapna Choudhary on Goli Chal Javegi Song | Patrika News

सपना चौधरी ने स्टेज पर चलाई गोली, घायल हुए फैंस !

Published: Oct 27, 2019 04:20:10 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

सपना चौधरी का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है

Sapna Choudhary Holi Song Dance Video: होली के मौके पर हाजिर है सपना चौधरी का ये लाजवाब गाना

Sapna Choudhary Holi Song Dance Video: होली के मौके पर हाजिर है सपना चौधरी का ये लाजवाब गाना

नई दिल्ली। सपना चौधरी अपने गानों और डांस के चलते आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं अब देसी क्वीन का एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी मशहूर हरियाणवी सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।सपना के डांस करते देख लोग झूमने को मजबूर हो रहे हैं।

दरअसल, वायरल वीडियो में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणवी सॉन्ग ‘गोली चल जावेगी’ (Goli Chal Javegi) पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का यह धमाकेदार डांस वीडियो उनके फैनपेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में वो पीले रंग की सूट में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वो हाथ से बंदूक बनाकर गोलियां चलाती नजर आ रही हैं। उनका ये अंदाज देख फैंस उनके प्यार में घायल हुए जा रहे हैं।

बताते चलें सपना चौधरी अपने इवेंट्स के अलावा टिकटॉक पर भी खूब तहलका मचाती हैं। हाल ही में उनके कई टिकटॉक वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला था। इसके साथ ही सपना भोजपुरी,पंजाबी, हरियाणवी सिनेमा में भी धमाल मचा रही हैं। इतनी ही नहीं वह अब बॉलीवुड में भी एंट्री ले चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो