टॉलीवुड

पति से परेशान हुई सपना चौधरी, गुस्से में बोली- फूट गए मेरे करम, वीडियो मचा रहा धमाल

Sapna Choudhary ने हाल ही में फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ बॉलीवुड में एंट्री की है।

मुंबईJun 19, 2019 / 04:09 pm

Preeti Khushwaha

sapna choudhary

हरियाणवी डांसर Sapna Choudhary न सिर्फ हरियाणा पूरे देश में मशहूर हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की लंबी लाइन जाती हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में जाने को बाद सपना का मेकओवर देखने लायक रहा है। वह अपना देसी लुक छोड़ दिन-ब-दिन हॉट होती जा रही हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सपना चौधरी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह हाल ही में 13 Jun, 2019 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस में दुल्हन बनी अपने पति से परेशान दिख रही हैं। उनका ये वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना गाना गाती हैं- ‘कतई फूट गए करम मेरे, मिला ऐसा घरवाला….’। इस वीडियो को अबतक हजारों बार देखा जा चुका है।

 

Sapna Choudhary

बता दें कि सपना चौणरी हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। वहीं इसी साल उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।

Home / Entertainment / Tollywood / पति से परेशान हुई सपना चौधरी, गुस्से में बोली- फूट गए मेरे करम, वीडियो मचा रहा धमाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.