scriptIBFA अवॉर्ड 2018 में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे ने बिखेरा हुस्न का जलवा | Patrika News
टॉलीवुड

IBFA अवॉर्ड 2018 में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे ने बिखेरा हुस्न का जलवा

5 Photos
6 years ago
1/5

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में चौथे 'अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड' (IBFA ) 2018 का आगाज शनिवार को हुआ है। इसमें भोजपुरी के सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने अपनी-अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस अवॉर्ड शो में एक्टर और एक्ट्रेस को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

2/5

भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम करने वाले और देश की लगभग कई भाषाओं में काम कर चुके रवि किशन को फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए नजीर हुसैन अवॉर्ड से नवाजा गया। बता दें कि नजीर हुसैन भोजपुरी फिल्म के जन्मदाता कहे जाते हैं।

3/5

वहीं बेस्ट एक्टर का अवार्ड जुबली स्टार निरहुआ को उनकी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी2' और बेस्ट ऐक्ट्रस का अवॉर्ड हॉट केक अंजना सिंह को फिल्म 'जिगर' के लिए मिला।

4/5

यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे को बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक अवॉर्ड दिया गया। गौरतलब है कि वह इस सम्मान समारोह में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और वो काफी खुश भी नजर आ रही थीं। उन्होंने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था।

5/5

गौरतलब है कि पावर स्टार पवन सिंह को मोस्ट पॉपुलर एक्टर और बेस्ट सिंगर का अवार्ड मिला। साथ ही खलनायक संजय पांडे को बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया। वहीं मनोज सिंह टाइगर को बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.