Indian 2 Release Date: साउथ इंडियन स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन-2’ का उनके फैंस को इंतजार है। इस बीच ये खबर आई की इसे आगे के लिए टाल दिया गया है।
कहा जा रहा था कि अब इसे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा, मगर इन अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने रोक लगा दी है।
— FilmDN இந்தியன் 2 / భారతీయుడు 2 / हिन्दुस्तानी 2 (@fdn_movies) June 19, 2024
इसके प्रोडक्शन हाउस ने ‘इंडियन 2’ का नया पोस्टर शेयर किया है और बताया कि मलेशिया, यूएसए समेत पूरी दुनिया में इसे एक साथ एक ही दिन रिलीज किया जाएगा। इसे जून 2024 में रिलीज किया जाना था। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया अब इसे 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
‘इंडियन 2’ में कमल हासन के अलावा, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, एसजे सूर्या, विवेक जैसे स्टार्स भी हैं। म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर ने इसमें म्यूजिक दिया है। फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनाया जाएगा। ‘इंडियन-3’ को साल 2025 में रिलीज किया जा सकता है।
‘इंडियन 2’ के अलावा कमल हासन 27 जून, 2024 को रिलीज होने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (Kalki 2898 AD) में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो एक विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं।