script‘इंडियन 2’ का फर्स्ट लुक जारी, इस फिल्म के सा थ बॉलीवुड का ये सुपरस्टार करने जा रहा है डेब्यू | kamal haasan movie indian ii first look out | Patrika News

‘इंडियन 2’ का फर्स्ट लुक जारी, इस फिल्म के सा थ बॉलीवुड का ये सुपरस्टार करने जा रहा है डेब्यू

Published: Sep 05, 2018 03:57:55 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

साल 1996 में तमिल और हिंदी में आई ‘इंडियन’ में कमल हासन के साथ मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर ने काम किया था।

kamal haasan movie indian ii first look out

kamal haasan movie indian ii first look out

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की 22 साल पहले बनी फिल्म ‘इंडियन’ का दूसरा पार्ट ‘इंडियन 2’ बन रहा है। इस फिल्म को फिल्ममेकर शंकर ने तमिल और हिंदी में बनाया था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस आज सुबह ‘इंडियन 2’ का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। जिसकी जानकारी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

https://twitter.com/hashtag/Indian2?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बूढ़े आदमी के किरदार में नजर आएंगे कमल:
‘इंडियन’ 23 अगस्त, 1996 को रिलीज हुई थी। वहीं 22 साल बाद कमल हासन एक बार फिर इसी फिल्म में आर्मी आॅफिसर बनकर लौट रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बूढ़े आदमी का किरदार निभा रहे हैं। 22 साल एक बाद फिर इस फिल्म में काम करने को लेकर कमल काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के जारी हुए फर्स्ट लुक में एक हाथ नजर आ रहा है। वहीं उसपर तमिल भाषा में लिए ‘इंडियन 2’ लिखा हुआ है।

स्पोर्टी लुक में दिखीं महानायक की बेटी श्वेता, कैमरे को देख मुंह छुपाती आईं नजर

Kamal Haasan

‘इंडियन 2’ होगी अजय की साउथ डेब्यू फिल्म:
फिल्म ‘इंडियन 2’ में कमल के साथ बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ ही अजय साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगे। ‘इंडियन’ के फर्स्ट पार्ट की बात करें तो इसमें कमल हासन के साथ मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर ने काम किया था। तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाली ‘इंडियन’ एक आम भारतीय की कहानी थी जो देशप्रेम के लिए कई मोर्चों पर लड़ता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो