scriptKantara Fame Actor Chetan Kumar Arrested For Controversial Tweet About Hindu Religion | कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर किया विवादित ट्वीट, गिरफ्तार | Patrika News

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर किया विवादित ट्वीट, गिरफ्तार

Published: Mar 21, 2023 04:34:25 pm

Submitted by:

Archana Keshri

Kannada Actor Chetan Kumar Arrested: चेतन अहिंसा के नाम से मशहूर कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार को हिंदुत्व को लेकर की गई टिप्पणी वाला ट्वीट वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि 'हिंदुत्व झूठ पर बना है'।

Kannada Actor Chetan Kumar Arrested For Controversial Tweet About Hindu Religion
Kannada Actor Chetan Kumar Arrested For Controversial Tweet About Hindu Religion
Kannada Actor Chetan Kumar Arrested: एक्टर चेतन कुमार अहिंसा की गिनती कन्नड़ भाषा फिल्म के बड़े एक्टरों में की जाती है। वह अकसर अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं को किसी और परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह हमेशा फिल्मों के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच चेतन कुमार को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेतन कुमार को बेंगलुरु पुलिस ने हिंदू धर्म के खिलाफ एक विवादित ट्वीट के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अपने ट्वीट में चेतन कुमार ने कहा कि हिंदू धर्म का अस्तित्व झूठ है। एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.