scriptKhesari Lal Yadav और Kajal का सुपरहिट गाना हुआ वायरल, दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री | Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri superhit song viral | Patrika News

Khesari Lal Yadav और Kajal का सुपरहिट गाना हुआ वायरल, दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

locationनई दिल्लीPublished: Jun 19, 2020 02:36:50 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

धमाकेदार भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हैं।

khesari_lal_yadav_kajal.jpg

khesari Lal Yadav Kajal

नई दिल्ली: इन दिनों भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) बॉलीवुड को टक्कर देने का काम कर रहा है। आए दिन भोजपुरी फिल्मों की धूम बढ़ती जा रही है। वहीं, इसके चाहने वालों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। इसके अलावा भोजपुरी गानों पर न चाहते हुए भी लोग झूम उठते हैं। अब हाल ही में एक ऐसा ही धमाकेदार भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) हैं।
खेसारी और काजल दोनों गांव के खेतों के बीच जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहा ये गाना खेसारी और काजल राघवानी की फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ का है। इस फिल्म के सभी गानों को पसंद किया गय, लेकिन ‘तोहार नैना ए सांवरिया दगाबाज लागेला’ गाने को दर्शकों का काफी प्यार मिला। वैसे तो ये गाना पुराना है। लेकिन एक बार फिर यह सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।
गाने में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस काजल रघवानी (Kajal Raghwani) साड़ी पहनकर खेतों में डांस कर रही हैं। वहीं, खेसारी के साथ उनकी कैमिस्टी काफी अच्छी लग रही है। डांस के साथ-साथ गाने में दोनों का रोमांस भी दिखाया गया है। इस रोमांटिक गाने में काजल राघवानी कभी पिंक साड़ी में दिखाई दे रही हैं तो कभी पीली साड़ी में, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि खेसारी के सारे गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं। वहीं, काजल रघवानी के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
https://youtu.be/3a29v81Sbbs
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो