scriptखेसारी लाल यादव के इस गाने ने फिर जीता लोगों का दिल, Video को मिले 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज़, Viral है आप भी देखें | Khesari Lal Yadav song Navka Bhatar Viral on Youtube Bhojpuri Cinema | Patrika News

खेसारी लाल यादव के इस गाने ने फिर जीता लोगों का दिल, Video को मिले 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज़, Viral है आप भी देखें

Published: Nov 11, 2019 03:52:51 pm

Submitted by:

Neha Gupta

खेसारी लाल यादव का गाना हुआ वायरल
गाने का नाम है नवका भतार (Navka Bhatar)
खेसारी और शुभी शर्मा की केमेस्ट्री फैंस को आई पसंद

Khesari yadav.jpg

नई दिल्ली | भोजपुरी स्टार (Bhojpuri Star) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपूरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में पहले से ही ऑडियंस की पहली पसंद रहते हैं। अब जब से वो बिग बॉस (Big Boss 13) के घर के अंदर गए हैं लगातार सुर्खियों में छाएं रहते हैं। उनका कोई ना कोई गाना (Khesari Lal Yadav Songs) यूट्यूब (YouTube) पर धमाल मचाता रहता है। हाल ही में उनका एक और गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने का नाम ‘नवका भतार’ (Navka Bhatar) है। फैंस को खेसारी का ये गाना काफी पसंद आ रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाना नवका भतार में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस शुभी शर्मा नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की केमेस्ट्री बहुत खूब दिखाई दे रही है। इस गाने को अबतक 6 करोड़ से ज्यादा के व्यूज़ मिल चुके हैं। सबसे खास बात ये है कि इस गाने को दीपक ठाकुर ने गाया है। इस गाने को प्यारेलाल कवि, आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखा है। खेसारी लाल यादव को दर्शक बहुत पसंद करते हैं तभी उनका गाना सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाता है।

आजकल खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में वो शहनाज़ गिल के पति बन गए थे और शहनाज की बोलती बंद कर दी थी। ऑडियंस खेसारी को बिग बॉस के घऱ के अंदर काफी पसंद कर रही है। भोजपूरी सिनेमा के खेसारी स्टार बन चुके हैं। एक्टर के साथ वो सिंगर भी हैं। 2012 में आई फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। खेसारी को उनके गानों के लिए भी खूब पसंद किया जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड की जनता का उन्हें बहुत प्यार मिलता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो