खैर, यह सभी चीजें आज मनोरंजन का एक अहम हिस्सा बन गई हैं। लेकिन इन सभी रिश्तेदारों में हमारे बड़े यानि नानी, दादी इन सभी चीजों से दूर रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा Video दिखाएंगे, जिसे देख आप यह कह सकते हैं की उम्र ज्यादा है तो क्या हुआ, दिल जवान होना चाहिए।
बता दें इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 45-50 साल का कपल पंजाबी गाने ‘Lamberghini’ पर डांस करता नजर आ रहा है। यह डांस देख आप कह ही नहीं सकते की इनकी उम्र 40 पार है।
यह वीडियो उनकी बेटी गीताना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आया की अब हर जगह इसे शेयर किया जा रहा है।