टॉलीवुड

इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ‘टोटल धमाल’ का ये भोजपुरी वीडियो, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

‘टोटल धमाल’ फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी जोनर की मूवी है।
 
 

मुंबईFeb 15, 2019 / 04:06 pm

Preeti Khushwaha

Total Dhamaal

लंबे समय के बाद माधुरी दीक्षित एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह मेगा स्टारर फिल्म ‘टोटल धमाल’ में काम कर रही है। इस फिल्म में खास बात ये है की वह एक बार फिर अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगी। इस मूवी में माधुरी दीक्षित और अनिल के अलावा अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर जैसे कई बड़े कलाकार हैं। जनवरी में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। वहीं अब इस फिल्म का भोजपुरी ट्रेलर भी सामने आया है।

 

ajay anil in Total Dhamaal ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/15/totel_dhamal3_4137699-m.jpg”>

‘टोटल धमाल’ का भोजपुरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी फनी है। ट्रेलर में सभी कलाकार भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस ट्रेलर में भोजपुरी डबिंग की गई है। ये एक स्पूफ वीडियो है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए यूट्यूब पर कैप्शन दिया गया है- ‘आप भी इस पागलपन में शामिल हो जाइए। भोजपुरी में देखें फिल्म ट्रेलर टोटल धमाल का स्पूफ।’

 

madhuri ajay anil in Total Dhamaal

बता दें कि ‘टोटल धमाल’ फिल्म 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी जोनर की मूवी है। इस फिल्म को अजय देवगन FFilms, Fox Star Studios, अशोक थाकेरिया, इंदर कुमार, श्री अधिकारी ब्रदर्स और आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसके को-प्रोड्यूसर्स संगीता आहिर और कुमार मंघट पाठक हैं।

Home / Entertainment / Tollywood / इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ‘टोटल धमाल’ का ये भोजपुरी वीडियो, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.