scriptबड़े पर्दे पर कमाए 200 करोड़, अब यूट्यूब पर महेश बाबू की ‘भारत अने नेनू’, ऐसे देखें Online | Mahesh Babu Bharat Ane Nenu in hindi on youtube as dashing cm bharat | Patrika News

बड़े पर्दे पर कमाए 200 करोड़, अब यूट्यूब पर महेश बाबू की ‘भारत अने नेनू’, ऐसे देखें Online

locationमुंबईPublished: Mar 28, 2019 04:11:54 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

Mahesh Babu की ‘भारत अने नेनू’ (Bharat Ane Nenu)अब youtub पर आ गई है।

Mahesh Babu

Mahesh Babu

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। महेश की सुपरहिट पॉलीटिकल थ्रिलर फिल्म ‘भारत अने नेनू’ (Bharat Ane Nenu)अब youtub पर आ गई है। अबतक यूट्यूब पर इस मूवी को करोड़ों बार देखा जा चुका है। हिंदी में इस मूवी का नाम ‘भारत अने नेनू’ नहीं बल्कि कुछ और है। आएइ जानते हैं क्या है नाम…

Mahesh Babu

महेश बाबू की पॉलीटिकल थ्रिलर मूवी ‘भारत अने नेनू’ के हिंदी वर्जन का नाम ‘डैशिंग सीएम भारत’ है। इस में उनके अलवा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अहम रोल में हैं। लगभग 75 करोड़ रुपए में बनी ये फिल्म 200 करोड़ का कलेक्शन किर चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये एक युवा मुख्यमंत्री की कहानी है, जो अपने पिता के निधन के बाद उनकी कुर्सी संभालता है। हालांकि, उसे पार्टी के अंदर ही भ्रष्ट नेताओं से सामना करना पड़ता है। वहीं सीएम बनने के बाद भारत अपनी जिम्मेदारी को निभाता है और शिक्षा, ट्रैफिक से लेकर व्यवस्था में कई बदलाव करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश की इस फिल्म का जिक्र संसद में भी हुआ था। साल 2018 में अविश्वास प्रस्ताव की बहस के दौरान गुंटूर से सांसद गल्ला जयदेव ने संसद में महेश बाबू की फिल्म ‘भारत अने नेनु’ का जिक्र किया था। भल्ला इस फिल्म के जरिए वादों को पूरा करने पर जोर दे रहे थे।

south superstar mahesh babu

पिछले दिनों सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में महेश बाबू का मोम का पुतला लगाया गया है। महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू की अगली फिल्म ‘महऋषि’ है। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हैं। ये महेश बाबू की 25वीं फिल्म है। ‘महऋषि’ 9 मई, 2019 को रिलीज होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो