scriptNagarjuna ने इस कारण से तोड़ा था तब्बू से रिश्ता, सालों अफेयर की खबरों के बाद भी नहीं हुई शादी! | nagarjuna birthday know unknown facts tabu affair wife amala | Patrika News

Nagarjuna ने इस कारण से तोड़ा था तब्बू से रिश्ता, सालों अफेयर की खबरों के बाद भी नहीं हुई शादी!

Published: Aug 29, 2020 04:33:39 pm

Submitted by:

Neha Gupta

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी आज यानी 29 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नागार्जुन और तब्बू ने एक दुसरे को 15 साल तक डेट किया था। दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में तेज़ थे।

Nagarjuna Birthday

Nagarjuna Akkineni Birthday

नई दिल्ली | साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्कीनेनी आज यानी 29 अगस्त को अपना जन्मदिन (Nagaruna Akkineni Birthday) मना रहे हैं। नागार्जुन अब 61 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उसके बाद उन्होंने 1986 में फिल्म विक्रम से एक्टिंग डेब्यू किया। साल 1988 में नागार्जुन ने फिल्म Aakhari Poratam में श्रीदेवी और सुहासिनी के साथ काम किया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इसी दौरान नागार्जुन ने एक्ट्रेस अमाला मुखर्जी के साथ कई फिल्में की और दोनों में प्यार हो गया। लेकिन नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। उनकी पत्नी लक्ष्मी को इस बात की खबर हुई तो उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पहली शादी टूटने के बाद नागार्जुन ने 1992 में अमाला से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अखिल अक्कीनेनी है।

नागार्जुन फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। साउथ सिनेमा में नागार्जुन को तीन फिल्म फेयर अवार्ड्स मिल चुके हैं। इसके अलावा नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड से भी उन्हें नवाजा जा चुका है। कई फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी दिया गया है। साल 2009 में उन्होंने एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया।

नागार्जुन और तब्बू ने तीन फिल्मों में साथ काम किया। तब्बू भी तमिल और तेलुगू भाषा की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और प्यार हो गया। नागार्जुन और तब्बू ने एक दुसरे को 15 साल तक डेट किया था। दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में तेज़ थे। नागार्जुन और तब्बू के लंबे समय तक साथ रहने के बावजूद उनकी शादी नहीं हो पाई। हालांकि तब्बू नागार्जुन के प्यार में बिल्कुल दीवानी थी। उन्होंने नागार्जुन के घर के पास ही हैदराबाद में घर ले लिया था। जबकि उनका सारा काम मुंबई से ही होता था। दोनों की शादी ना होने के पीछे कहा जाता है कि नागार्जुन शादीशुदा थे इसीलिए जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तब्बू से दूरी बनानी शुरू कर दी। नागार्जुन अगर तब्बू से शादी करते तो उनकी तीसरी शादी कहलाती। वहीं तब्बू ने आजतक शादी नहीं की है। उन्होंने काफी लंबे वक्त तक नागार्जुन का इंतजार भी किया लेकिन साल 2012 में आखिरकार दोनों अलग हो गए। एक बार शादी ना करने के सवाल पर तब्बू ने कहा था कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई पार्टनर नहीं मिला जिससे वो शादी कर सकें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो